---विज्ञापन---

Salman Khan के गाने पर जब Shah Rukh Khan ने Anil Kapoor की लाडली संग लगाए थे ठुमके, देखें Throwback Video

शाहरुख खान और सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में बी-टाउन के दोनों खान जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। कपूर फैमिली के खास इवेंट में शिरकत करने पहुंचे दोनों सितारों ने महफिल में रंग जमा दिया है। इसके अलावा अनिल कपूर और रणवीर सिंह के डांस मूव्स देखकर यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।

---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के खानों में शाहरुख खान और सलमान खान का नाम टॉप पर है। दोनों एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी कमाल की है। तो दोनों का याराना भी किसी से छिपा नहीं है। बात चाहे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की हो या फिर ऑफ स्क्रीन मस्ती की, शाहरुख (Shah Rukh Khan) और सलमान फैंस का दिल जीतने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। वैसे तो दोनों सुपरस्टार्स को लेकर खबरों का बाजार हमेशा गर्म रहता है। मगर इसी बीच शाहरुख और सलमान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें दोनों फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि सालों पुराना यह वीडियो आखिर क्यों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है?

सलमान के गाने पर नाचे शाहरुख

---विज्ञापन---

दरअसल यह वीडियो अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी का है। 2018 में हुए कपूर फैमिली के इस प्री-वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए थे। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान ने भी इस संगीत समारोह में हिस्सा लिया था। अब जाहिर है बॉलीवुड के दोनों खान किसी फंक्शन में मौजूद हों और धमाल ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बस महफिल में रंग जमाने के लिए सबसे पहले सलमान स्टेज पर पहुंचे और हाथों में माइक लेकर गुनगुनाना शुरू कर दिया। तो वहीं शाहरुख खान भी सोनम का हाथ पकड़ कर स्टेज पर आ गए और सलमान के गाने पर थिरकना चालू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

---विज्ञापन---

शाहरुख के डांस स्टेप ने जीता दिल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सलमान खान मशहूर सिंगर मीका सिंह के साथ मिलकर फिल्म ‘किक’ (Kick) का सुपरहिट गाना ‘जुम्मे की रात है’ गा रहे हैं। सलमान और मीका ने सुर में सुर मिलाया ही था कि पीछे से शाहरुख सोनम के साथ स्टेज पर एंट्री करते हैं। पहले तो शाहरुख सोनम के साथ डांस करते हैं। मगर अगले ही पल वो सोनम का हाथ छोड़ते हुए बिंदास होकर नाचने लगते हैं। सलमान के गाने में मग्न शाहरुख के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

---विज्ञापन---

अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने किया ज्वॉइन

सलमान और शाहरुख की मस्ती देखकर संगीत सेरेमनी में मौजूद बाकी सितारे भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाते। इसी बीच अनिल कपूर भी स्टेज पर आकर मजनू भाई की स्टाइल में डांस करते नजर आए। वहीं दोनो स्टार्स को ज्वॉइन करने के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी स्टेज पर पहुंच गए। रणवीर का अजीबो-गरीब डांस देखकर यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TEA | The Entertainment Assignment (@theentertainmentassignment)

---विज्ञापन---


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

अब आलम यह है कि सितारों की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है सबके सब टुन हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच में पी रखी है क्या सबने।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनिल कपूर तो सचमुच मजनू भाई बन गए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सब रणवीर सिंह को नजरअंदाज कर रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इन सभी एक्टर्स का रियल लाइफ डांस बिल्कुल टपोरी वाला है।’

---विज्ञापन---

सोनम कपूर की शादी

बता दें कि, सोनम कपूर ने दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स और ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी मई 2018 में देखने को मिली थी। वहीं शादी के बाद 20 अगस्त 2022 को सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम वायु कपूर आहूजा है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 26, 2024 11:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola