Sara Ali Khan Buys Office Space in Mumbai: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी स्मार्टनेस के लिए भी जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने अब अपनी खुद की प्रॉपर्टी मुंबई में खरीद ली है। हाल ही में सारा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में दो ऑफिस स्पेस खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं सारा अली खान के इस निवेश के बारे में सबकुछ।
सारा के ऑफिस स्पेस की खासियत
सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 22.26 करोड़ रुपये में दो बिजनेस ऑफिस स्पेस खरीदे हैं। उन्होंने जो ऑफिस स्पेस खरीदा है उसका कॉन्ट्रैक्ट प्राइस 11.13 करोड़ रुपये है। सारा ने इसके लिए करीब 66.8 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया है। दस्तावेजों के मुताबिक, हर इकाई का एरिया लगभग 2,099 वर्ग फुट है, जबकि कारपेट एरिया 1,905 वर्ग फुट है। इन ऑफिस स्पेस में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी है। ये इकाइयां 10 अक्टूबर, 2024 को पंजीकृत की गई थीं। सारा ने जो प्रॉपर्टी अपने नाम की है वो मुंबई के अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग नाम की इमारत में स्थित है।
पिछले साल भी किया था निवेश
गौरतलब है ये पहली बार नहीं है जब सारा ने ऐसे ऑफिस स्पेस खरीदे हैं। पिछले साल सारा और उनकी मां अमृता सिंह ने उसी इमारत की चौथी मंजिल पर एक ऑफिस यूनिट खरीदी थी, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये थी। उस प्रॉपर्टी में भी तीन कार पार्किंग स्थान शामिल थे।
सारा अली खान के फैंस का रिएक्शन
सारा की इस खबर ने उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। वो उनकी इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं और उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, सारा और उनकी मां की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स के निवेश
सारा का ये निवेश एक ऐसे समय में हो रहा है जब कई बॉलीवुड सितारे भी ऐसी ही संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी इसी इमारत में चार यूनिट्स खरीदी थीं, जिनकी कुल कीमत 28.72 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने भी हाल ही में एक यूनिट खरीदी थी, जिसकी कीमत 10.9 करोड़ रुपये का था।
यह भी पढ़ें: पब्लिक में सुसू करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, जल्द पर्दे पर आएंगी नजर
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
4 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines