Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘पहले शो की मर्यादा थी…’, Sangram Singh ने Bigg Boss 17 पर साधा निशाना!

Sangram Singh Reaction On Bigg Boss: बिग बॉस 7 फेम संग्राम सिंह ने अब बिग बॉस के लेकर एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। संग्राम ने मर्यादा को लेकर टिप्पणी की है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Jan 3, 2024 19:43
Sangram Singh Reaction On Bigg Boss
Image Credit: Instagram

Sangram Singh Reaction On Bigg Boss: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी को ये शो बेहद पसंद आ रहा है तो कोई इस सीजन से निराश है। इस बार कंटेस्टेंट्स शो में अजीब-अजीब हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। न किसी की दोस्ती और न किसी में असली प्यार देखने को मिल पा रहा है। लेकिन इस शो में ठरक जरूर दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। कभी ईशा और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ के अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो सामने आते हैं तो कभी विक्की भैया की पोल खुल जाती है।

यह भी पढ़ें: Marvel एक्ट्रेस का हुआ भयानक एक्सीडेंट, हॉस्पिटल के बेड से आई दर्दनाक तस्वीर

---विज्ञापन---

संग्राम सिंह ने बिग बॉस पर दिया बयान

अब इन सब पर बिग बॉस 7 के पूर्व कंटेस्टेंट संग्राम सिंह (Sangram Singh) का रिएक्शन सामने आया है। संग्राम- सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में खूब लाइम लाइट में रहे थे। उनके दर्शकों ने काफी प्यार दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी जगह टॉप 4 में बना ली थी। हालांकि, ये शो बाद में गौहर खान (Gauahar Khan) जीत गईं। लेकिन संग्राम भी फैंस के दिल जीतने से नहीं चूके। अपने सीजन में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन अब लगता है उन्हें ये सीजन कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। उनकी टिप्पणी सुनकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।

इस मजबूरी में बने थे शो का हिस्सा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संग्राम सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद कुछ लोग उनसे सहमत होंगे। दरअसल, अब उनसे पूछा गया कि क्या वो ये शो देख रहे हैं? जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा ‘आपसे सच कहूं तो मैंने अपना खुद का सीजन नहीं देखा। उस समय मैंने घर खरीदा था और मुझे पैसों की बहुत जरूरत थी। इसलिए उस समय मैं ये शो करने के लिए तैयार हो गया। बिग बॉस एक अच्छा शो है और मुझे खुशी है कि मैं उसका हिस्सा रहा हूं। जब भी मैं शो के बारे में याद करता हूं तो मुझे वो सलमान खान के साथ बिताए मजेदार पल याद आ जाते हैं। वो भी मेरी तरह देसी इंसान हैं।’

संग्राम ने ये क्या कह दिया?

वहीं, पहले से अब तक के सीजन पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, ‘पहले बिग बॉस अलग हुआ करता था। पहले शो की मर्यादा थी। आज  कल के बच्चे थोड़े अलग हैं।’ उन्होंने सभी को सलाह देते हुए कहा कि ये शो आपकी जिंदगी से बड़ा नहीं है तो आप शो में जो भी करते हैं उसका आपको बाहर की जिंदगी में फायदा होना चाहिए। शो में कोई भी ऐसी हरकत न करें कि वो आपकी आने वाली जिंदगी पर बुरा असर डाले। अब एक्टर का ये बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

First published on: Jan 03, 2024 07:43 PM

संबंधित खबरें