---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: Sana Makbul ने क्यों दे डाली Sai Ketan Rao को शादी करने की सलाह?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में सना मकबूल और साई केतन राव वैसे तो एक दूसरे से हमेशा दूर ही रहते हैं। दोनों की ज्यादा बात नहीं होती। ना ही दोनों एक दूसरे को देखना पसंद करते हैं लेकिन हाल ही में सना मकबूल ने साई केतन राव को एक बड़ी सलाह दी है। सना ने साई को शादी पर कौन सी सलाह दी है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। घर में कभी दो दोस्त एक दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं तो कभी दुश्मन दोस्त बन जाते हैं। इस सीजन की शुरुआत से ही सना मकबूल और साई केतन राव एक दूसरे के खिलाफ ही खेल रहे हैं लेकिन हाल ही में सना ने साई को दे दी है एक बड़ी सलाह। साई केतन को शादी के बारे में सना ने अच्छे से समझाया है। सना मकबूल और साई केतन राव का एक दूसरे से यूं बात करना काफी खास है क्योंकि दोनों एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते। चलिए आपको बताते हैं आखिर सना ने साई केतन को क्या सलाह दी है।

सना ने साई को दी ये सलाह

दरअसल अरमान मलिक, साई केतन राव और सना मकबूल बैठकर बात कर रहे थे। इतने में साई अरमान को बताते हैं कि उन्हें शादी करने से बहुत डर लगता है। पता नहीं उनकी होने वाली पार्टनर कैसी होगी। वो दोनों साथ में कैसे रह पाएंगे। साई की बाते सुनकर सना मकबूल उनसे पूछती हैं कि क्या आप किसी को कमिटमेंट देने से डरते हो? इस पर साई कहते हैं कि नहीं, मुझे इसलिए डर लगता है कि कहीं तलाक ना हो जाए मेरा। जिसपर सना उन्हें कहती हैं क्या आप खुद को या फिर पार्टनर पर शक करते हो? साई सना से कहते हैं कि वो खुद पर शक नहीं करते। वो तो बहुत वफादार हैं। फिर साई ने कहा कि सामने वाला शख्स भी ऐसा ही होना चाहिए। इसलिए उन्हें डर लगता है।

---विज्ञापन---

सना ने साई को दी शादी करने की सलाह

साई केतन की बातें सुनकर सना कहती हैं कि ‘अगर रिलेशनशिप में हमेशा दोनों तरफ से चीजें चलती हैं। दोनों तरफ से गिव एंड टेक रहना चाहिए। कभी आपके पार्टनर को झुकना होगा कभी आपको, रिलेशनशिप ऐसे ही चलता है। सना ने कहा कि अगर आपके पास पार्टनर है तो प्लीज उसके साथ आगे बढ़िए आप। अगर आपने राइट पार्टनर ढ़ूंढ लिया है तो आप शादी करिए उनसे।’

---विज्ञापन---

सना मकबूल-साई केतन की हुई थी लड़ाई

शुरुआती दिनों में सबसे पहले घर में सना और साई केतन का ही आमना-सामना हुआ था। साई केतन और सना के बीच घर के राशन और खाने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद कभी भी सना और साई के बीच ठीक से बात नहीं हुई। जब भी किसी को नॉमिनेट करना होता है तो दोनों एक दूसरे को ही करते हैं।

यह भी पढ़ें: देखें कैसे बूढ़े शख्स के ‘अरमान’ जगा रहीं कृतिका मलिक, यूट्यूबर की दूसरी बीवी का ओल्ड वीडियो वायरल

First published on: Jul 10, 2024 10:59 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola