---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ ने पहले ही दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---खबर नीचे जारी है---

Peddi Box Office Collection Day 1: रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वहीं फिल्म की कमाई में देर रात भी तगड़ा उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की हर कोई तारीफ कर रहा है. पहले ही दिन रामचरण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘पेद्दी’ की कमाई में देर रात आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रामचरण की ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. रात 10 बजे तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38.93 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 12.07 करोड़ का उछाल देखने को मिला, जिसे मिलकर पहले दिन की कमाई 51 करोड़ हो गई. वहीं फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45.5% रही और पहले दिन फिल्म के शोज 12,412 रहे.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 1: Ram Charan की फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, छापे इतने करोड़

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

रामचरण की फिल्म ने प्री रिलीज में 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया. प्री रिलीज की कमाई और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने भारत में अब तक 69.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली. फिल्म ने दुनियाभर में 112.49 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

यह भी पढ़ें: Gram Chikitsalay 2 OTT Release: हंसी, ड्रामा और गांव की नई चुनौतियों के साथ लौट रहा ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

---खबर नीचे जारी है---

‘दृश्यम 3’ का तोड़ा रिकॉर्ड

‘पेद्दी’ फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ की कमाई की थी. जिसके मुकाबले रामचरण की ‘पेद्दी’ की पहले दिन की कमाई कहीं ज्यादा है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है. फिल्म में रामचरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं.

First published on: Jun 05, 2026 06:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola