Gram Chikitsalay 2 OTT Release: हंसी, ड्रामा और गांव की नई चुनौतियों के साथ लौट रहा ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

अगर आप भी ओटीटी पर सीरीज देखने को शौकीन हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, अमोल पराशर स्टारर सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Gram Chikitsalay 2

Gram Chikitsalay 2 कब और कहां होगी स्ट्रीम

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई न कोई फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. सीरीज के मेकर्स ने आज यानी 4 जून को सोशल मीडिया पर ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सीरीज की रिलीज डेट बताई गई है. चलिए जानते हैं कि यह सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

यह भी पढ़ें: OTT की 5 सबसे धमाकेदार हिंदी सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल; IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

विज्ञापन

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की कहानी

अगर आपने इस सीरीज का पहला सीजन देखा है, तो आपकी इसकी कहानियां जरूर पता होंगी. बता दें कि यह सीरीज कॉमेडी और ड्रामा से भरी हुई है. इस सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. ग्राम चिकित्सालय का पहला सीजन साल 2025 में जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा प्यार और सपोर्ट किया था. हालांकि, अब मेकर्स ने सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है. इस सीरीज का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वेब सीरीज की कहानी गांव में मौजूद एक चिकित्सालय के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो वहां के लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैला रही है.

‘ग्राम चिकित्सालय 2′ कब होगी रिलीज

‘ग्राम चिकित्सालय 2′ में एक बार फिर अमोल पाराशर (डॉक्टर प्रभात) की भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं सीरीज में आकाश मखीजा, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक ने अहम किरदार निभाया है. सीरीज के पहले सीजन में भी इन कलाकारों ने लोगों का खूब दिल जीता था. दिलचस्प बात यह है कि सीरीज के नए सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की एंट्री देखने को मिलने वाली है. बता दें कि ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 23 जून से रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ