साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं, उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान जब फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींचनी चाहीं, तो सामंथा को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में उन्हें रोकने की कोशिश की।
समंथा का रिएक्शन वायरल
वीडियो में सामंथा जिम के कपड़ों में फोन पर बात करती हुई जिम से बाहर निकलती दिखीं। जैसे ही उन्होंने देखा कि उनकी कार बाहर नहीं खड़ी है, वो वापस अंदर चली गईं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से थोड़े गुस्से में कहा, ‘रुको जी प्लीज’ और फिर अंदर चली गईं। थोड़ी देर बाद जब वो दोबारा बाहर आईं और कार में बैठने लगीं, तो फोटो खींचते फोटोग्राफर्स को गुस्से में बोलीं, ‘स्टॉप इट, गाइज’ और फिर अपनी कार में बैठकर चली गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा का अपने सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ रिलेशनशिप चल रहा है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर राज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के करीब हैं। सामंथा इससे पहले एक्टर नागा चैतन्य से शादी कर चुकी हैं, लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
समंथा के आने वाले पोजेक्ट्स
काम की बात करें तो सामंथा अब जल्द ही राज एंड डीके की नेटफ्लिक्स सीरीज ,रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर होंगे। इस सीरीज की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।