Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Salman Khan: KKBKKJ की सक्सेस से बेहद खुश हैं सलमान खान, फैंस को बोला “Thank You”

Salman Khan: एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” हाल ही में रिलाीज हो गई है। महज तीन दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है। इस खुशी में दबंग खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को “थैंक्यू” कहा […]

Author
Edited By : Shivani Misra Updated: Apr 24, 2023 16:24

Salman Khan: एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” हाल ही में रिलाीज हो गई है। महज तीन दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है। इस खुशी में दबंग खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को “थैंक्यू” कहा है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई फिल्म KKBKKJ (Salman Khan)

सलमान खान पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में चल रहे हैं। उनकी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ था। आखिरकार उनकी फिल्म रिलीज हुई और फिल्म ने स्क्रीन पर ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है। महज 3 दिन में ही फिल्म ने चौंकाने वाला कलेक्शन कर लिया है और अभी तो फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए खुद भाईजान अपनी खुशी रोक नहीं पाए और उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में अपने फैंस को शुक्रिया किया है।

---विज्ञापन---

सलमान खान ने फैंस को कहा “Thank You”

सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो पोस्ट की है और फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान इस फोटो में बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है जिसमें वे काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सलमान खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हम इसकी सराहना करते हैं।’ इसके साथ सलमान खान ने हैशटैग के साथ किसी का भाई किसी जान लिखा है।

 

फैंस लुटा रहे हैं प्यार

हमेशा की तरह इस फोटो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सर धन्यवाद की जरूरत नहीं है, ये तो हमारा फर्ज है।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘मेरे पसंदीदा भाईजान सलमान खान।’ एक फैन ने लिखा है,’ सुपरहिट मूवी भाईजान।’

मल्टी स्टारर है फिल्म

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जगपति बाबू, दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, विनाल भटनागर, मालविका शर्मा भी हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज की गई है।

First published on: Apr 24, 2023 04:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.