Bigg Boss 18 New Wild Card Contestant Edin Rose: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगने वाला है। अब शो में नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एडिन रोज एंट्री करने वाली हैं। ‘बिग बॉस तक’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आखिर कौन हैं एडिन रोज, चलिए आपको बताते हैं।
घर में लगेगा ग्लैमर का तड़का
घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करने वालों की लिस्ट में एडिन का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है और उनके आने से शो में ग्लैमर का तड़का भरपूर लगने वाला है। टाइम्स के एक करीबी सूत्र की मानें तो शो के अंदर लगातार मेकर्स कुछ दिलचस्पी लाने की कोशिश कर रहे हैं और एडिन रोज को लाना इसी राह पर की तरफ एक नया कदम है। वो शो में ग्लैमर और एक्साइटमेंट दोनों को लेकर आ रही हैं जो कि शो के दर्शकों को और भी आकर्षित करेगा।
कौन हैं एडिन रोज?
आपको बता दें एडिन रोज का जन्म दुबई में हुआ था, लेकिन उन्होंने भारत में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। चार साल पहले जब वो भारत आईं, तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें खास पहचान मिली थी रवि तेजा की फिल्म रावणासुरा में एक आइटम डांस नंबर से। इस भूमिका के बारे में एडिन ने टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझे इस भूमिका को पाने में तीन साल लगे और ये एक संयोग था। मेरी एक दोस्त जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं, उसने मुझे रवि सर से मिलवाया। एक हफ्ते बाद मुझे प्रोडक्शन हाउस से फोन आया और बिना ऑडिशन के मुझे इस डांस नंबर के लिए चुन लिया गया। ये एक सपने जैसा था।’
एडिन का कहना है कि वो अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें विग्नेश शिवन और कीर्ति सुरेश जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंकाई फिल्म में लीड भूमिका भी साइन की है, जो उनके एक्सपीरियंस को और बढ़ाएंगी।
रवि तेजा के साथ कर चुकी हैं काम
एडिन को लेकर जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि वो साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के साथ भी काम कर चुकी हैं। एडिन अब बिग बॉस 18 में किस तरह अपनी जगह बनाएंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें: Mathira Khan के MMS से इंटरनेट को आया बुखार, एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो पर दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
34 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
8 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines