Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘रंगे हाथों पकड़ा…’, क्यों टूटा था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता? जब सोमी अली ने खोले राज

सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा और एक समय था जब दोनों की शादी होने वाली थी. एक पुराने इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान खान और संगीता बिजलानी के ब्रेकअप की स्टोरी शेयर की थी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 17, 2026 08:40
salman khan sangeeta bijlani engagement broke

सलमान खान बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र सिंगल रह गए. एक्टर का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इनमें से किसी के साथ भी उनका घर नहीं बस सका. संगीता बिजलानी के साथ तो सलमान खान की शादी होने वाली थी और कार्ड तक छप चुके थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनकी शादी नहीं हो सकी. एक पुराने इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान खान और संगीता बिजलानी के ब्रेकअप की वजह रिवील की थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण था?

संगीता संग होने वाली थी शादी

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता 90 के दशक के सबसे ज्यादा चर्चित रिलेशनशिप में से एक था. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने साल 1994 में सगाई भी कर ली थी और दोनों की शादी की चर्चाएं भी तेजी से वायरल हो गई थीं. हालांकि शादी के कुछ दिन पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया था और शादी भी कैंसिल हो गई थी. संगीता बिजलानी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के कार्ड तक छप चुके थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के बाद कानूनी पचड़े में फंसी अमीषा पटेल! गैर-जमानती वारंट जारी होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

क्यों टूटा था रिश्ता?

वहीं सलमान खान का नाम सोमी अली के साथ भी जुड़ चुका है. सोमी अली ने शुभांकर मिश्रा के एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते पर खुलकर बात की थी और दोनों के ब्रेकअप का कारण भी बताया था. दोनों के रिश्ते टूटने की वजह सोमी अली ही थी. सोमी ने इंटरव्यू में कहा था, ‘सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड छप गए थे, लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया था. सलमान ने जो संगीता के साथ किया था, वही बाद में मेरे साथ भी हुआ. इसे ही कर्मा कहते हैं. जब मैं बड़ी हुई तो मुझे इस बात का एहसास हुआ.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अब कैसी है Chiranjeevi की हालत? कंधे की सर्जरी के बाद सुपरस्टार ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

सोमी अली संग भी जुड़ा था नाम

सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता भी काफी चर्चाओं में रहा था. इस पर भी सोमी अली ने बात करते हुए कहा था कि सलमान मुझे फिजिकली अब्यूज करते थे, लेकिन वो मेरी केयर भी करते थे. हालांकि इन मुद्दो पर कभी सलमान खान ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं. फिलहाल एक्टर एक सिंगल लाइफ जी रहे हैं.

First published on: Feb 17, 2026 08:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.