Salman Khan के घर के बाहर पुलिस का पहरा, फिर भी कम नहीं हो रही Tiger के फैंस की टेंशन

Salman Khan House Firing Case: ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्टर सलमान खान को लेकर पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही हैं और एक्शन मोड में हैं। फायरिंग के बाद से हर किसी को सलमान की चिंता सता रही है। ऐसे में सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan House Firing case: ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्टर सलमान खान को लेकर इस वक्त हर कोई टेंशन में हैं। फैमिली से लेकर फैंस तक को ‘सुल्तान’ की चिंता सता रही है। जी हां, जबसे सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई है, तबसे ही हर कोई डरा हुआ है। हालांकि खबरें थी कि सलमान के परिवार ने कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है और ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया है, लेकिन अरबाज ने अपने हालिया पोस्ट में इस तरह के किसी भी बयान का खंडन किया है। वहीं, अब सलमान की सुरक्षा के लिए पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस का पहरा है।

विज्ञापन

एक्शन मोड में पुलिस

जी हां, सलमान खान को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है और जबसे फायरिंग हुई हो पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान के घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात नजर आ रहे हैं। वहीं, इसके पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया कि टाइगर पूरी सुरक्षा के साथ पहली बार इस घटना के बाद अपने घर से बाहर निकले हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कोई लापरवाही नहीं

बता दें कि सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके अलावा भाईजान के पास खुद के ताकतवर बॉडीगार्ड भी हैं। साथ ही टाइगर बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करते हैं। वहीं, अब पुलिस भी सलमान को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और इसलिए पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है, जिससे ये साफ है कि सुपरस्टार की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा है और बिश्नोई गैंग ने समय-समय पर टाइगर को जान से मारने की धमकी दी है। हाल ही में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली है। इस घटना के बाद से सलमान के फैंस की टेंशन बढ़ी हुई है और हर कोई उनको लेकर चिंता कर रहा है। सभी एक्टर के लिए दुआ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ