Salman Khan Firing Case Mumbai Police Press Conference: सलमान खान फायरिंग केस पर सभी की नजरें टिकी है। पुलिस ने आरोपियों को बीती रात ही धर दबोचा है। सलमान के घर पर गोलीबारी करने वाले दोनों बाइक सवार को पुलिस फ्लाइट के जरिए मुंबई लाई है और दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोपियों के बारे में जानकारी दी है।
5 राउंड फायरिंग हुई
मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जैसा आपको मालूम है 14 अप्रैल 2024 की सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई। 5 राउंड फायरिंग में से एक बुलेट सलमान के घर के अंदर गई और बाकी दीवारों पर लगी थीं। उसी दिन शाम को अनमोल बिश्नोई नामक व्यक्ति ने घटना से जुड़ा पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें उसने एक प्रकार की धमकी दी थी।
बड़ी साजिश की आशंका
मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोमवार को ये केस मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट नौ को ट्रांसफर किया गया। जांच-पड़ताल में समझ आया कि एक फायरिंग एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने सारे सोर्स का इस्तेमाल करके पता लगाया कि दोनों आरोपी गुजरात में भुज के आस-पास कहीं छिपे हैं। पुलिस ने अपनी दो टीमों को फौरन भुज के लिए रवाना किया।
भुज पुलिस से साधा संपर्क
गुजरात पहुंचने के साथ ही मुंबई पुलिस ने भुज के एसपी से मदद मांगी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पास हथियार होने की संभावना थी। इसलिए पुलिस ने भुज के एसपी से संपर्क किया और वहां की पुलिस को भी इस केस में शामिल किया। मुंबई पुलिस और भुज पुलिस ने मिलकर दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया और उन्हें फ्लाइट से मुंबई लाया गया।
कोर्ट ने दी रिमांड
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई लाने के बाद मंगलवार की सुबह दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने दोनों को 10 दिन की रिमांड पर भेजा है तो 25 अप्रैल तक दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में रहेंगे। इसके बाद उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लॉरेंस बिश्नोई से होगी पूछताछ?
14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। गोलियां चलाने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। 2 दिन तक तलाश करने के बाद पुलिस ने उन्हें गुजरात के कच्छ में पकड़ा है। मंगरवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। बता दें कि दोनों आरोपियों का नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता है। वहीं दोनों बिहार के चंपारण जिले से ताल्लुक रखते हैं। खबरों की मानें तो दोनों आरोपियों का संबंध बिश्नोई गैंग से होने के सबूत मिले हैं और अब पुलिस पुलिस की क्राइम ब्रांच लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ कर सकती है।
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
26 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines