Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के धमकी केस में बड़ा खुलासा, विदेश से भेजा गया था धमकी भरा मेल

बॉलीवुड का दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को 12 फरवरी को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी. इस धमकी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है. ईमेल के जरिए आयुष से करोड़ों रुपए की मांग की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 20, 2026 18:22
ayush sharma
आयुष शर्मा को स्वीडन से आया था धमकी भरा ईमेल

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को 12 फरवरी को एक धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ था. सूत्रों के अनुसार यह ईमेल किसी अनजान आदमी के द्वारा भेजा गया था. लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला था कि इस ईमेल को किसी प्रोटॉन मेल के जरिए भेजा गया था. इतना ही नहीं ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य भी बताया था और एक्टर आयुष शर्मा से करोड़ों रुपए की मांग की थी. लेकिन अब इस ईमेल को लेकर नया खुलासा हुआ है चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में फिल्ममेकर M.M Baig का निधन, घर में पड़ा मिला शव, बदबू से हुआ खुलासा

---विज्ञापन---

आयुष शर्मा को स्वीडन से भेजा गया था धमकी भरा ईमेल

दरअसल शुरुआती टेक्निकल एनालिसिस के जरिए यह पता चला है कि मेल स्वीडन से भेजा गया था. वहीं अधिकारी पता लगाने में जुड़े हैं कि क्या यह ईमेल सच में स्वीडन से ही भेजा गया था, जिसके लिए अधिकारियों ने स्वीडन एजेंसी से संपर्क किया है और वेरीफाई करने डिटेल्ड जानकारी मांगी है. हालांकि, क्राइम ब्रांच ने एक्टर आयुष शर्मा के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी है. लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: क्या ऋतिक रोशन की इस फिल्म से कॉपी है यश की ‘टॉक्सिक’ का ये सीन? टीजर पर उठे सवाल

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के इन सितारों को भी मिली है धमकी

आपको बता दें कि एक्टर आयुष शर्मा से पहले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी के बाद उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. दरअसल, रोहित शेट्टी के घर पर 5 राउंड गोलियां चली थी. इतना ही नहीं सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी एक व्हाट्सएप के जरिए वाइस नोट भेजा गया था, जिसमें करोड़ रुपये की मांग की गई थी. धमकी के बाद ही एक्टर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. हालांकि, पुलिस जांच में जुटी हुई है. व्हाट्सएप के वाइस नोट की आवाज से पता चल रहा है कि आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास सदस्य बताया जाता है. दरअसल रणवीर सिंह को धमकी वीपीएन नेटवर्क को यूज करके भेजा गया है. एक्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है.

First published on: Feb 20, 2026 06:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.