Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Salim Khan से अस्पताल मिलने पहुंचे संजय दत्त-जावेद अख्तर, मुश्किल समय में साथ खड़ा खान परिवार

Salim Khan Hospitalized: सलीम खान खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. इसके बाद से बॉलीवुड सितारे भी टेंशन में आ गए हैं. वहीं लेखक का हाल जानने के लिए बॉलीवुड सितारे भी अस्तपाल में पहुंच रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में पूरा खान परिवार भी एकजुट है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 18, 2026 10:12
salim khan hospitalized
सलीम खान ने मिलने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बीते मंगलवार को सलीम खान को बिगड़ी तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद से ही बॉलीवुड में चिंता का माहौल बन गया. सलमान खान को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है. इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान का पूरा खान परिवार एकजुट हो गया है. वहीं बॉलीवुड के सितारे भी सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों की फोटोज वायरल भी हो रही हैं.

अस्पताल पहुंचे संजय दत्त

सलमान खान के पिता की तबीयत खराब की खबर सुनते ही उनके बेस्ट फ्रेंड संजय दत्त सलीम खान का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे. इस दौरान संजय दत्त के चेहरे पर अलग ही मायूसी दिखाई दी. संजय दत्त को अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया. इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जीन्स पहनी थी. अस्पताल में लगभग आधा घंटा रहने के बाद एक्टर बिना मीडिया से मिले अपने घर वापस चले गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलीम खान-जावेद अख्तर की दोस्ती में क्यों आई थी दरार? 24 फिल्मों में साथ किया काम; 22 रही ब्लॉकबस्टर

जावेद अख्तर ने जाना हाल

वहीं सलीम खान के जिगरी दोस्त जावेद अख्तर को भी अस्पताल में देखा गया. सफेद कुर्ता पायजामा पहने जावे अख्तर उदास नजर आए. अस्पताल के गेट के बाहर लेखक को स्पॉट किया गया. हालांकि जावेद अख्तर ने भी इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. बता दें सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी रही है. दोनों ने साथ में कई फिल्में लिखी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी दोनों बेहद क्लोज हैं और उनके पारिवारिक रिश्ते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया गया एक्ट्रेस का वीडियो, कन्नड़ अभिनेत्री ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

एकजुट हुआ खान परिवार

सलीम खान के साथ इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा खान परिवार उनके साथ दिखाई दिया. जहां सलमान खान पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे. वहीं उनके बाद अरबाज खान, शूरा खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान, अयान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर भी अस्पताल में दिखाई दिए. बता दें बीते दिन सलीम खान का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ गया था जिसकी वजह से उनके दिमाग के दाहिने हिस्से की नस फट गई. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और आज यानी बुधवार को उनका ऑपरेशन होगा.

First published on: Feb 18, 2026 10:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.