Saiyaara OTT Release: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस की जो एक्साइटमेंट है, वो लम्बे समय बाद किसी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच देखने को मिली है। दरअसल, इस फिल्म को ‘आशिकी 2’ से कंपेयर किया जा रहा है, ऐसे में फैंस को इससे काफी ज्यादा ही उम्मीदें हैं। दूसरी तरफ अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी? ये रिवील हो गया है। ‘सैयारा’ नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।
‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज पर खुलासा
वैसे तो 18 जुलाई यानी आज ही फिल्म रिलीज हुई है, लेकिन ओटीटी रिलीज पर अपडेट सामने आ चुका है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये म्यूजिकल ड्रामा थिएटर के बाद सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर या अक्टूबर के महीने में ये फिल्म ओटीटी पर आ जाएगी।
कब ओटीटी पर आएगी ‘सैयारा’?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के आखिर या फिर अक्टूबर की शुरुआत में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को ओटीटी पर उतारा जाएगा। हालांकि, ये सिर्फ अनुमान हैं, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे फैंस फिलहाल सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक ऐसी लव स्टोरी, जो बिना प्रमोशन के दिलों पर छाई, फिल्म Saiyaara देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
फैंस के बीच दिख रहा ‘सैयारा’ का क्रेज
ऐसा लग रहा है जैसे ‘सैयारा’ पहले बॉक्स ऑफिस पर और फिर ओटीटी पर इतिहास रच देगी। लम्बे समय बाद बॉलीवुड में डीप रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में इस फिल्म को वो लोग तो देखेंगे ही, जो रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं, साथ ही ‘आशिकी 2’ के फैंस भी इस फिल्म की टिकट खरीदकर थिएटर पहुंचने वाले हैं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘सैयारा’ कितनी बड़ी हिट होने वाली है।
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 min agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines