---विज्ञापन---

बांग्लादेश से क्यों भागा हमलावर? Saif Ali Khan हमला मामले में आरोपी के पिता का खुलासा

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में कुछ ना कुछ सामने आ ही रहा है। अब आरोपी के पिता का बयान सामने आया है।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा हुआ है और ये सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, इस केस में पुलिस की जांच अभी भी चल रही है और हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच अब फिर से केस में नया मोड़ आया है। आइए जानते हैं कि अब क्या नया अपडेट है?

आरोपी के पिता का बयान

दरअसल, इस मामले में आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मुंबई की एक अदालत ने आज दोपहर शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी। कोर्ट ने इस बात पर सहमति जताई कि पुलिस को उसके कुछ कपड़ों सहित जरूरी सबूत जुटाने के लिए और समय चाहिए। वहीं, अब इसके बाद आरोपी के पिता का बयान भी सामने आया है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने जिसे अरेस्ट वो उनका बेटा नहीं

आरोपी के पिता ने न्यूज18 से फोन पर बात करते हुए कहा कि उनका बेटा जो 30 साल का है और उसका चेहरा भारी है और लंबे बाल नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिसे अरेस्ट किया है वो उनका बेटा नहीं है। उनका कहना है कि उनका बेटा बीते साल मार्च या अप्रैल में बांग्लादेश से आया था। पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि शहजाद मेघालय के रास्ते भारत में आया था।

नौकरी की तलाश में आया भारत

उनका कहना था कि आरोपी ने दावकी नदी पार की थी और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले कुछ हफ्ते बंगाल में रहा था। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी के पिता ने कहा कि उनका बेटा सिर्फ नौकरी की तलाश में भारत आया था। उनका कहना है कि उनके देश में पासपोर्ट बनवाने की मंजूरी नहीं है और इसलिए वो अवैध तरीके से इंडिया आया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

उसे लगा वो वहां नहीं रह सकता- आरोपी के पिता

उन्होंने कहा कि उस पर झूठे मामले दर्ज किए गए। यहां तक ​​कि उसके खिलाफ मोबाइल चोरी के मामले भी दर्ज किए गए। राजनीतिक माहौल खराब था और मेरे बेटे को लगा कि वह देश में नहीं रह सकता और तभी उसने फैसला किया था कि वो नौकरी के लिए भारत जाएगा।

---विज्ञापन---

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि पुलिस इस मामले की पहले दिन से ही गहनता से जांच कर रही है और पुलिस को आरोपी के बांग्लादेशी होने के सबूत भी मिले हैं। ऐसे में अब पुलिस की आगे की जांच क्या सामने आएगा इसका पता समय के साथ लगेगा और तब तक सबको इंतजार करना होगा कि आगे क्या होगा?

यह भी पढ़ें- क्या है वो केस, जिसमें फंसे Shreyas Talpade-Alok Nath के अलावा 11 लोग?

---विज्ञापन---

First published on: Jan 24, 2025 09:54 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola