Rupal Patel Deepfake Video Viral: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया‘ भला किसने नहीं देखा होगा? शो में कोकिला बेन का किरदार एक्ट्रेस रूपल पटेल ने निभाया था, जो बेहद पॉपुलर हुआ। इस बीच एक्ट्रेस अचानक चर्चा में आ गई हैं, वो भी अपने डीपफेक वीडियो के कारण। हाल ही में रूपल पटेल डीपफेक वीडियो का शिकार हो गईं और उनका AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही वक्त में एक्ट्रेस के वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खुद एक्ट्रेस भी अपने डीपफेक वीडियो को देखकर शॉक्ड हो गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस रूपल पटेल का AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस उम्र से कम और काफी दुबली-पतली अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं। इस वायरल डीपफेक वीडियो को देखने के बाद रूपल पटेल ने अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: प्यार के लिए मैंने…Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने बताया दिल का दर्द
एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
इंडिया टुडे डिजिटल से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस रूपल पटेल ने कहा, ‘मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं हूं। अपना डीपफेक वीडियो देखने के बाद मैं खुद भी हैरान हूं। हालांकि मुझे पता है कि यह AI की मदद से बनाया गया एक मीम और संवाद है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘यह निश्चित तौर पर एक बड़ी चुनौती है लेकिन मुझे लगता है कि हमारे दर्शक भी यह जानने के लिए काफी समझदार हैं क्या असलियत है और क्या नहीं।’
‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘सच में हमारे फैंस हमें प्यार करते हैं और हमारी रिस्पेक्ट भी करते हैं। इस तरह के AI जनरेटेड वीडियो उन्हें प्रभावित नहीं करेंगे।’ रूपल ने आगे कहा कि इंडिया में AI अभी भी अपेक्षाकृत नया है। इसलिए अभी भी लोगों को इसकी कार्यक्षमता को समझना बाकी है। इस तरह की तकनीक का यूज कैसे किया जाना चाहिए, यह समझने में टाइम लगता है।
अनैतिक काम के लिए नहीं होगा यूज
रूपल पटेल ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि AI का यूज करते समय लोग अनुमति मांग सकते हैं। या फिर हमें विश्वास में रख सकते हैं। तकनीक का यूज पॉजिटिव तरीके से करना चाहिए। लोगों को हंसाने या सिर्फ उनका मनोरंजन करने के लिए। मुझे उम्मीद है कि मेरे डीपफेक वीडियो में चेहरे का यूज किसी अनैतिक काम के लिए नहीं किया जाएग।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines