Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Anupamaa 10 October Update: अनुपमा को फिर लगेगा सदमा, बेटे के बाद अब हो जाएगी पति अनुज कपाड़िया की मौत!

Anupamaa 10 October Update: आज शाह निवास में हर कोई अपने दुख भुलाने की कोशिश करते दिखाई देगा। अनुपमा आज डिंपल को संभालती दिखाई देंगी और काव्य अपने पति वनराज को। लेकिन ये सभी लोग अकेले में रोते हुए दिखाई देंगे।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Oct 10, 2023 12:27
Anupamaa 10 October Update
Image Credit: Google

Anupamaa 10 October Update: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। शो में एक बड़ा ट्विस्ट आया है जिसके बाद ऑडियंस अनुपमा को देखने के लिए बेताब रहती है। हाल ही में दिखाया गया है कि अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो गई है। इसके बाद से एक तरफ मातम का माहौल बना हुआ है तो दूसरी तरफ कुछ रिश्तों में दूरी भी आ गई है। अनुपमा और अनुज के बीच एक दीवार खड़ी हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।

यह भी पढ़ें: 

---विज्ञापन---

इस बीमारी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर पहुंची Jasmin Bhasin, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फैंस की बढ़ेगी टेंशन

एक दूसरे का सहारा बनेगा शाह परिवार

आज शाह निवास में हर कोई अपने दुख भुलाने की कोशिश करते दिखाई देगा। अनुपमा आज डिंपल को संभालती दिखाई देंगी और काव्य अपने पति वनराज को। लेकिन ये सभी लोग अकेले में रोते हुए दिखाई देंगे। शाह परिवार तो एक-दूसरे के साथ अपना दर्द बांट लेगा लेकिन अनुज को संभालने वाला कोई नहीं होगा। ऐसे में अनुज खुद को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वो काफी तकलीफ में हैं, अनुपमा और उनके बीच की दूरी से वो टूट जाएंगे। वो वापिस कपाड़िया हाउस चले जाएंगे और खुद को इस समर की मौत का दोषी ठहराएंगे। हालांकि, अनुज का भाई अंकुश उन्हें समझाएगा कि समर की मौत सिर्फ एक हादसा थी।

अनुपमा और अनुज में आई दरार

अनुज अपने परिवार के सामने साफ ये भी कहता दिखेगा कि अगर अनु का प्यार उसके लिए कम हुआ तो वो अपनी जान दे देगा। बाद में अनुज अपनी बच्ची के साथ समय बिताकर थोड़ा अच्छा महसूस करेगा। अगले दिन जब अनुज अपनी बेटी को लेकर शाह निवास जाएगा तो  अनुपमा बच्ची को घर के अंदर लेकर चली जाएगी। लेकिन अनुज को वो पूरी तरह से इग्नोर कर देगी।

---विज्ञापन---

अनुज उठाएगा गलत कदम?

अनुपमा की इस हरकत से अनुज कपाड़िया पूरी तरह से हिल जाएगा। उसका दिल इतना जोर से टूटेगा कि वो सुसाइड के बारे में भी सोचने लगेगा। अनुपमा की यूं अपने पति से बेरुखी फैंस को भी मायूस कर देगी। वहीं, इसका असर अनुज की सेहत पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में बरखा भाभी-अनुज को समझाने की कोशिश करेंगी कि उन्हें थोड़े समय दो जब थोड़ा वक्त बीतेगा तो सब लोग समझ जाएंगे अभी वो कुछ भी सोचने के हालात में नहीं हैं।

First published on: Oct 10, 2023 11:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.