Viral Video: अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली ने सरेआम लुटाया प्यार, RCB की पहली जीत पर दी फ्लाइंग KISS

Anushka Sharma Virat Kohli Flying Kiss Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. IPL 2026 के पहले मैच में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने सरेआम अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Anushka Sharma Virat Kohli Flying Kiss Video

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर यूं लुटाया प्यार

Anushka Sharma Virat Kohli Flying Kiss Video: बॉलीवुड अनुष्का शर्मा बीती रात हुए IPL 2026 के पहले मैच में RCB को सपोर्ट करती नजर आईं. अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने मैच में अर्धशतक की शानदार पारी खेली. वहीं विराट कोहली की शानदार बैटिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के पहले मैच में ही जीत भी हासिल करा दी. वहीं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक क्यूट मोमेंट काफी वायरल हो रहा है. दरअसल जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को सरेआम फ्लाइंग किस दी.

विज्ञापन

विराट कोहली की शानदार जीत

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. इससे आरसीबी के फैंस और विराट कोहली के फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला. लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में हर कोई विराट कोहली के नाम के नारे लगाने लगे. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने भी अपनी जीत का जश्न खास अंदाज से मनाया.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार

विराट कोहली की जीत के बाद ऑडियंस में बैठीं अनुष्का शर्मा ने विराट को चियर करते हुए तालियां बजातीं नजर आईं. वहीं विराट कोहली की नजर जब अनुष्का पर पड़ी तो उन्होंने बीच स्टेडियम से अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे दिया. वहीं ऑडियंस में बैठी अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली को पलटकर फ्लाइंग किस दिया. सोशल मीडिया पर कपल का ये क्यूट मोमेंट तेजी से वायरल हो गया और हर कोई दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफें करने लगे.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा को देख फैंस के चेहरे पर आई खुशी

बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर यूं प्यार लुटाया है. पहले भी कईं बार विराट कोहली अनुष्का शर्मा को स्टेडियम से ही फ्लाइंग किस दे चुके हैं. वहीं अनुष्का शर्मा को काफी टाइम के बाद देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. अनुष्का शर्मा ने जहां फिल्मों से दूरी तो बना ही ली है, वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं. जिसके बाद बीती रात हुए आईपीएल के मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को स्टेडियम में देख फैंस भी काफी खुश हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ