Rocky Aur Raani Ki Prem Kaahani: रॉकी रंधावा ने फ्लॉन्ट की सॉलिड बॉडी, रणवीर सिंह के लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

RARKPK Promo: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।आज यानी सोमवार की सुबह एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर रॉकी […]

---विज्ञापन---

RARKPK Promo: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

आज यानी सोमवार की सुबह एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर रॉकी के किरदार में अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह रॉकी रंधावा (Rocky Rnadhawa) नाम का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Dhindhora Baje Re Teaser: रणवीर-आलिया की फिल्म के नए गाने का टीजर आउट, ‘ढिंढोर बाजे रे’ पर थिरके ‘रॉकी और रानी’

रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को ‘मंडे मोटिवेशन’ देने के लिए एक्टर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वहीं, वीडियो की बात करें तो इसमें रणवीर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है।

आज रिलीज होगा फिल्म का नया गाना

बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है। वहीं, एक के बाद एक करके फिल्म के गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म की नए गाने ‘ढिंढोर बाजे रे’ का टीजर भी रिलीज किया गया है। वहीं, ये गाना आज यानी 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

इसके साथ ही बताते चलें कि इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म को 28 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

First published on: Jul 24, 2023 12:37 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें