बॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, तो डिप्रेशन में आई हसीना, लिस्ट में Deepika-Katrina का नाम भी शामिल

Bollywood Break-up: आज हम आपको बी-टाउन की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद खुद को संभाला।

---विज्ञापन---

Bollywood Break-up: कहते हैं कि जब दिल टूटता है तो आवाज नहीं आती। फिर चाहे वो कोई किसी आम इंसान का हो या किसी बड़ी हस्ती का। बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी इस दर्द का सहा है। सिर्फ सहा ही नहीं बल्कि इस दर्द को झेलते-झेलते डिप्रेशन में भी चली गई।

आज हम आपको बी-टाउन की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद खुद को संभाला। चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन! इन 2 कंटेस्टेंट्स का शो से सफर होगा खत्म

रवीना टंडन

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल यानी रवीना टंडन की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है। 90 के दशक में एक्ट्रेस पर लाखों लोग दिल हारते थे। उस टाइम रवीना को कोई पसंद आया तो वो थे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार। अक्षय और रवीना के इश्क के चर्चे बी-टाउन में छा गए थे। हालांकि दोनों का रिश्त ज्यादा दिन नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद रवीना बुरी तरह टूट गई और डिप्रेशन में चली गई। इससे बाहर आने के लिए उन्हें काफी टाइम लगा।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन के बारे में तो हर कोई जानता है। कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने इसका जिक्र भी किया था। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का बुरा हाल हुआ था। दोनों का इश्क परवान तो चढ़ा, लेकिन फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। इसका सीधा असर दीपिका पर पड़ा। रणबीर से अलग होना दीपिका नहीं झेल पा रही थी और डिप्रेशन में चली गई। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसके बारे मे खुलकर बात की थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News24

कैटरीना कैफ

बी-टाउन की बार्बी गर्ल यानी कैटरीना कैफ भी इस दर्द को झेल चुकी है। रणबीर के इश्क में गिरफ्तार कैटरीना का जब दिल टूटा तो वो भी इस दर्द को नहीं झेल सकीं और डिप्रेशन में चली गई। अपना प्यार ना मिलने का दर्द क्या होता है ये कैटरीना भी अच्छे से जानती हैं और उन्होंने भी इस दर्द को लंबे टाइम तक झेला है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की ठुमका गर्ल यानी शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में अपनी फिल्म ‘सुखी’ को लेकर एक्ट्रेस जमकर चर्चा में रही, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब अभिनेत्री दिल टूटने का दर्द झेल रही थी। एक्ट्रेस कुछ सालों तक अक्षय के साथ रिलेशन में रही, लेकिन कुछ ही टाइम बाद दोनों की राहें अलग हो गई। इस वक्त एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बुरा हाल हो गया था। अपना प्यार ना मिलने पर एक्ट्रेस भी डिप्रेशन का शिकार हुई।

दिव्यांका त्रिपाठी

ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इस लिस्ट में टीवी की हसीना का नाम भी शामिल है। छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी भी ब्रेकअप के दर्द को झेल चुकी है। शरद मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का बुरा हाल हुआ। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि शरद से ब्रेकअप के बाद उनका बुरा हाल हुआ और वो पूरी तरह टूट गई थी।

First published on: Nov 23, 2023 03:44 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें