‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही कमाई, 8वें दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 11, 2026 22:54
Share :
'मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा. (PIC-District)
---विज्ञापन---
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग कर मेकर्स को संदेश दे दिया था कि यह मूवी बड़े पर्दे पर शानदार कमाई करने वाली है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने महज 4 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं. लेकिन यह मूवी कमाई के मामले में पीछे नहीं हट रही है. इस मूवी ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी थिएटर्स में फैंस का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. इस मूवी ने अब 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में दर्शक यह भी जानना चाहते हैं कि मूवी ने आज यानी 10 सितंबर 2026 को कितने का कलेक्शन किया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने पहले दिन 25.75 करोड़ कमाए थे, तो वहीं दूसरे दिन 32.00 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तीसरे दिन यानी 6 सितंबर को 36.00 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. इस मूवी पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी 8वें दिन 9.00 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि इस मूवी ने 8 दिनों में 157.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी और तेलुगु. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने हिंदी में सबसे ज्यादा 156.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, तो वहीं तेलुगु में 1.05 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 187.54 करोड़ कमाए, तो मूवी का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 223.04 करोड़ रहा है.
मिर्जापुर द मूवी के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक और प्रमोद पाठक ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, वहीं इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी (Excel Entertainment) के बैनर तले तैयार किया गया है.