67 की उम्र में मां बनने की बात पर नीना गुप्ता ने दिया करारा जवाब, ट्रोलर्स की बोलती हो गई बंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. इतना ही नहीं वो सवालों पर खुलकर बात करती हुई भी नजर आती हैं. हाल ही ऐसा ही कुछ देखने को मिला है.

Neena Gupta

67 की उम्र में मां बनने की बात पर नीना गुप्ता ने दिया करारा जवाब. (PIC- neena_gupta. Instagram)

मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर अपनी बेबाकी के लिए काफी जानी जाती है. वो अक्सर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती है. एक्ट्रेस पूछे जाने वाले सवालों पर अक्सर खुलकर बात करते हुए भी नजर आती है. हाल ही में नीना गुप्ता ने शादी, बच्चे और वजन को लेकर अक्सर सवालों में घिरी रहती है. वहीं इस तरह के सवालों पर भी एक्ट्रेस खुलकर अपनी राय रखती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

हाल ही में नीना गुप्ता ने CNN-News18 के साथ बातचीत करते हुए कई खुलासे भी किए हैं. बात करते हुए जब नीना गुप्ता से पुछा गया, कि ‘शादी कब कर रही हो?’इस बात का उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. नीना ने शादी वाली बात का जवाब देते हुए कहा कि तुम्हारे बाप का नहीं खाती. तुम्हें क्यों परेशानी हो रही है? तुमने, तो शादी कर ली है ना. एक्ट्रेस के जवाब ने साफ कर दिया है कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देना बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है.

विज्ञापन

नीना गुप्ता ने बॉडी शेमिंग पर क्या बोला?

इतना ही नहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने वजन पर किए जाने वाले कमेंट पर भी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि एक बार मैंने साड़ी पहनते वक्त कमर के पास थोड़ा सही किया था, जिसकी वजह से वो कपड़ा थोड़ा ज्यादा दिखने लगा था, जिसकी वजह से लोग मुझे वजन को लेकर बात करने लगे थे. दरअसल, साड़ी ठीक करते समय कमर कपड़े पास थोड़ा ज्यादा इकट्ठा हो गया था, जिसके वजह से लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि मैं 60 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हूं?

विज्ञापन

नीना ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी टीम से कह दिया था, कि वो लोगों से कह दें कि वो सच में प्रेग्नेंट है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस इस तरह से बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं और सलाह देती हूं कि जब कोई मेरे शरीर या वजन पर कोई कहे, तो उसे साफ कद देना कि मैं प्रेग्नेंट हूं.

विज्ञापन

‘चुंबक’ सीरीज को कहां देखें?

आपको बता दें कि नीना गुप्ता की हाल ही में एक सीरीज रिलीज हुई है, जिसका टाइटल ‘चुंबक’ है. इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, संदीपा धर और अर्जुन बिजलानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी की गई है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ