OTT पर आते ही छाई नीना गुप्ता की ये कॉमेडी ड्रामा सीरीज, कहानी देखकर नहीं रुकेगी हंसी

नीना गुप्ता और अर्जुन बिजलानी की नई सीरीज चुंबक रिलीज हुई है. इस सीरीज को खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई के मेकर्स ने तैयार किया है. यह सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

Chumbak Series

OTT पर आते ही छाई नीना गुप्ता की ये कॉमेडी ड्रामा सीरीज. (PIC- Netflix India. Youtube)

आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में रिलीज की गई है. यह सीरीज स्ट्रीम होते ही ओटीटी पर छा गई है. इस सीरीज को  TV के सबसे आइकॉनिक कॉमेडी शोज खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई बनाने वाले मेकर्स ने बनाया है. इन टीवी शोज को आज भी दर्शक काफी देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो 10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई है. यह सीरीज 8 एपिसोड के साथ जारी की गई है. इस वेब सीरीज आपको भरपूर कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. नीना गुप्ता की इस सीरीज ने ओटीटी पर आते ही नंबर 1 पर अपना कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

‘चुंबक’ स्टार कास्ट

हम बात कर रहे हैं नीना गुप्ता और अर्जुन बिजलानी की सीरीज ‘चुंबक’ (Chumbak) की. इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज में नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, संदीपा धर, अमायरा दस्तूर, आनंद जोशी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह और अतुल कुमार ने अहम किरदार निभाया है. दरअसल, इस वेब सीरीज में आपको 5 परिवारों की एक कहानी देखने को मिलती है, जो एक चुंबक कॉलोनी में रहते हैं. इस सीरीज में इन परिवारों के बीच और उनकी जिंदगी में चल रहे उथल-पुथल को दिखाते हुए नजर आती है.

विज्ञापन

कितने एपिसोड की है ‘चुंबक’

इस सीरीज में आपको कहीं भी सीरियसनेस देखने को नहीं मिलती है. यह सीरीज 16 एपिसोड की है, लेकिन फिलहाल सीरीज का  8 एपिसोड जारी किया गया है. इस सीरीज को अगर आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे. यह वेब सीरीज आपको पूरे टाइम स्क्रीन से बांधकर रखती है और बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज का हर एपिसोड करीब 30 मिनट का है.

विज्ञापन

‘चुंबक’ आईएमडीबी रेटिंग

आपको बता दें कि नीना गुप्ता की यह सीरीज 10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. इस सीरीज ने ओटीटी पर आते ही कई सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं इस सीरीज को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ सुनने को मिल रहे हैं. वहीं दर्शक भी इस सीरीज में नीना गुप्ता, हेली शाह और अर्जुन बिजलानी की कॉमेडी को काफी पसंद कर रहे हैं. इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 6.8 की दमदार रेटिंग देखने को मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ