Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी की पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड, Virat Kohli को भी पछाड़ा

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की पोस्ट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रश्मिका के शादी वाले पोस्ट ने विराट कोहली के पोस्ट को भी पछाड़ दिया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 28, 2026 20:39
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda. image credit- social media

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हाल ही में शादी हुई है. इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था. हालांकि, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की फोटोज खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो आते ही वायरल हो गईं. इतना ही नहीं बल्कि विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज ने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर इन तस्वीरों ने कौन-सा रिकॉर्ड ब्रेक किया है?

विराट कोहली के पोस्ट को पछाड़ा

दरअसल, विजय और रश्मिका ने शादी की फोटोज शेयर की तो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं. इन फोटोज पर सेलेब्स से लेकर फैंस और यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए. विजय और रश्मिका की शादी इंटरनेट पर चारों ओर फैली हुई हैं. हर कोई इनकी तारीफ करने में लगा हुआ है. इस बीच अब इन तस्वीरों ने विराट कोहली के वर्ल्ड कप वाली फोटोज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

रश्मिका के पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली के वर्ल्ड कप वाले पोस्ट की बात करें तो उस पोस्ट को 22.9 मिलियन लाइक्स मिले हैं, लेकिन अगर रश्मिका की पोस्ट की बात करें तो रश्मिका ने अपने अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है, उस परव 24.6 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पोस्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

एशिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट

इसका सबूत शनिवार को बने इस नए रिकॉर्ड में मिलता है. इसी के साथ अब ये पोस्ट आधिकारिक तौर पर एशिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई है. इसके अलावा अगर विजय के पोस्ट की बात करें तो उनके पोस्ट पर 19.3 मिलियन लाइक्स हैं. बता दें कि ये रिकॉर्ड खबर लिखे जाने तक का है.

---विज्ञापन---

हर कोई कर रहा तारीफ

रश्मिका और विजय साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश की चर्चित जोड़ी में से एक है, जिसे हर किसी का प्यार मिलता है. अभी कपल की शादी को कुछ ही टाइम हुआ है, लेकिन हर किसी के दिल पर इस जोड़ी ने एक अलग ही छाप छोड़ी है.

यह भी पढ़ें- ‘अगर हमारी मोहब्बत…’, क्या है मिस्ट्रीमैन का नाम? वड़ा पाव गर्ल ने किया रिवील, प्यार पर भी कही ये बात

First published on: Feb 28, 2026 08:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.