Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी का वीडियो OTT पर होगा स्ट्रीम? 60 करोड़ का मिला ऑफर!

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसी बीच खबरें आई हैं कि शादी के वीडियो के लिए दोनों को नेटफ्लिक्स ने 60 करोड़ का ऑफर दिया है, ताकि इनके शादी के वीडियो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सके.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 17, 2026 09:22
rashmika mandanna Vijay deverakonda wedding
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं हुईं तेज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों की वेडिंग डेट और रिसेप्शन डेट भी सामने आ गई है. हालांकि रश्मिका और विजय ने अब तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. अब इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि नेटफ्लिक्स ने रश्मिका और विजय की वेडिंग वीडियो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए 60 करोड़ का ऑफर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

कब होगी शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वेडिंग कार्ड के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दोनों उदयपुर में शादी करेंगे. वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में कपल वेडिंग रिस्पेशन देंगे. जब से सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हो रही हैं, तभी से फैंस भी इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि रश्मिका और विजय देवराकोंडा ने इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रंगे हाथों पकड़ा…’, क्यों टूटा था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता? जब सोमी अली ने खोले राज

वेडिंग वीडियो के लिए मिला 60 करोड़ का ऑफर

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा को शादी के वेडिंग वीडियो को ओटीटी पर स्ट्रीम करने के लिए भी 60 करोड़ का ऑफर मिल चुका है. खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स ने रश्मिका और विजय को 60 करोड़ का ऑफर दिया है. इसके बाद दोनों का वेडिंग वीडियो ओटीटी पर स्ट्रीम होगा और फैंस भी उनकी शादी की खूबसूरत झलकियां देख सकेंगे. वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के बाद कानूनी पचड़े में फंसी अमीषा पटेल! गैर-जमानती वारंट जारी होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

गुपचुप की थी सगाई

बता दें पिछले साल खबरें थी कि अक्टूबर में रश्मिका और विजय ने गुपचुप सगाई कर ली थी. कई खास मौकों पर रश्मिका के हाथ में सगाई की अंगूठी भी देखने को मिली थी. हालांकि इन खबरों पर भी अभी तक रश्मिका और विजय ने कोई सफाई नहीं दी है. दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अक्सर दोनों को साथ में वेकेशन भी मनाते देखा जाता है, लेकिन अब तक दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है.

First published on: Feb 17, 2026 09:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.