हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Rashmika Vijay Wedding Jewelry Price: आखिर कितने करोड़ का सोना पहनकर, Rashmika बनी Vijay की दुल्हन? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट
Rashmika Vijay Wedding Jewelry Price: आखिर कितने करोड़ का सोना पहनकर, Rashmika बनी Vijay की दुल्हन? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Rashmika Mandanna Temple Jewelry Cost: रश्मिका और विजय देवरकोंडा अब पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने कल यानी 26 फरवरी, 2026 की शाम को तेलुगू परंपरा से हुई शादी की तस्वीरें साझा की, जिसमें दोनों ने डायमंड और कुंदन की ज्वेलरी पहनने की बजाय गोल्ड का पुराना ट्रेंड वापिस लाया. आइए जानते हैं कि दोनों की ज्वेलरी की कुल कितनी कीमत है.
Rashmika Mandanna Wedding Look 2026: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की धूम पूरे देश में है. प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड सितारे सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी तेलुगू परंपरा की हुई शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद मानो पूरा इंटरनेट ही हिल गया हो. उनका ऐसा आध्यात्मिक और जमीन से जुड़ा हुआ शादी का लुक देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने किसी तरह की पाश्चात संस्कृति के रीति रिवाज को ना अपनाते हुए पूरी दक्षिण भारतीय संस्कृति के हिसाब से शादी रचाई. इन सबके बीच दोनों की ज्वेलरी ने खास सुर्खियां बटोरीं. सभी के मन में एक ही सवाल था कि विजय और रश्मिका की गोल्ड ज्वेलरी का कितना दाम हो सकता है. आइए जानते हैं.
रश्मिका ने दुल्हन बनकर 11 पीस की टेंपल ज्वेलरी पहनी थी. इसमें चोकर, लंबे हरम, झुमके, जड़ा बिल्ला, माथापट्टी, नाक की पिन, हाथफूल, बाजूबंद, कमर का बेल्ट और पायल शामिल थे. ये सब साउथ इंडियन टेम्पल स्टाइल में बने थे. दूसरी ओर विजय ने भी राजा जैसे लुक में सोना पहना था. उनके पास बड़े कान के स्टड, रिस्ट कफ, दो हार, एंकल कड़े और छोटी उंगली में अंगूठी थी. दोनों की ज्वेलरी हैदराबाद के SHREE Jewellers ने बनाई, जिसे बनने में 10 महीने लगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की कुल ज्वेलरी में करीब 3 किलो सोना था. रश्मिका की ज्वेलरी अकेले 5 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है. दूसरी ओर विजय की ज्वेलरी करीब 2 करोड़ या उससे ज्यादा की बताई जा रही है. कुल मिलाकर दोनों ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पहना हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स में विजय की ज्वेलरी को 1.5 से 2 किलो बताया गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास है. आज के समय में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. इसी बीच इतना सोना पहनकर रश्मिका-विजय ने राजा-महाराजाओं वाली रॉयलटी दिखाई है.
रश्मिका और विजय दोनों ने अपनी शादी की ज्वेलरी के लिए सोना ही चुना. इसके पीछे उनके कल्चर का बड़ा रोल था. साउथ इंडियन शादियों में सोने को ज्यादा महत्व दिया जाता है. डायमंड को ठंडी एनर्जी वाला माना जाता है, इसलिए रश्मिका ने सिर्फ सोना चुना. ये ज्वेलरी ट्रेडिशनल थी, जिसमें नक्शी और रवा कारीगरी थी. दोनों राजा-रानी जैसे लग रहे थे, जिसके बाद इस कपल ने फिर से सोने का ट्रेंड चालू कर दिया है.
फैंस की प्रतिक्रिया
रश्मिका और विजय ने जैसे की सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज डाली, पूरा इंटरनेट सिर्फ उनकी फोटोज से भर गया. फैंस इसे 'गोल्ड कपल' कह रहे हैं. कई ने कहा कि डायमंड-कुंदन का ट्रेंड बदल गया है. ये शादी सादगी और शान का बेहतरीन मेल थी. रश्मिका और विजय ने दिखाया कि ट्रेडिशन कितनी खूबसूरती से आधुनिक हो सकता है. कुल मिलाकर हर किसी को इस कपल का शादी लुक काफी पसंद आ रहा है.
Rashmika Mandanna Wedding Look 2026: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की धूम पूरे देश में है. प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड सितारे सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी तेलुगू परंपरा की हुई शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद मानो पूरा इंटरनेट ही हिल गया हो. उनका ऐसा आध्यात्मिक और जमीन से जुड़ा हुआ शादी का लुक देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने किसी तरह की पाश्चात संस्कृति के रीति रिवाज को ना अपनाते हुए पूरी दक्षिण भारतीय संस्कृति के हिसाब से शादी रचाई. इन सबके बीच दोनों की ज्वेलरी ने खास सुर्खियां बटोरीं. सभी के मन में एक ही सवाल था कि विजय और रश्मिका की गोल्ड ज्वेलरी का कितना दाम हो सकता है. आइए जानते हैं.
रश्मिका ने दुल्हन बनकर 11 पीस की टेंपल ज्वेलरी पहनी थी. इसमें चोकर, लंबे हरम, झुमके, जड़ा बिल्ला, माथापट्टी, नाक की पिन, हाथफूल, बाजूबंद, कमर का बेल्ट और पायल शामिल थे. ये सब साउथ इंडियन टेम्पल स्टाइल में बने थे. दूसरी ओर विजय ने भी राजा जैसे लुक में सोना पहना था. उनके पास बड़े कान के स्टड, रिस्ट कफ, दो हार, एंकल कड़े और छोटी उंगली में अंगूठी थी. दोनों की ज्वेलरी हैदराबाद के SHREE Jewellers ने बनाई, जिसे बनने में 10 महीने लगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की कुल ज्वेलरी में करीब 3 किलो सोना था. रश्मिका की ज्वेलरी अकेले 5 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है. दूसरी ओर विजय की ज्वेलरी करीब 2 करोड़ या उससे ज्यादा की बताई जा रही है. कुल मिलाकर दोनों ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पहना हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स में विजय की ज्वेलरी को 1.5 से 2 किलो बताया गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास है. आज के समय में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. इसी बीच इतना सोना पहनकर रश्मिका-विजय ने राजा-महाराजाओं वाली रॉयलटी दिखाई है.
रश्मिका और विजय दोनों ने अपनी शादी की ज्वेलरी के लिए सोना ही चुना. इसके पीछे उनके कल्चर का बड़ा रोल था. साउथ इंडियन शादियों में सोने को ज्यादा महत्व दिया जाता है. डायमंड को ठंडी एनर्जी वाला माना जाता है, इसलिए रश्मिका ने सिर्फ सोना चुना. ये ज्वेलरी ट्रेडिशनल थी, जिसमें नक्शी और रवा कारीगरी थी. दोनों राजा-रानी जैसे लग रहे थे, जिसके बाद इस कपल ने फिर से सोने का ट्रेंड चालू कर दिया है.
फैंस की प्रतिक्रिया
रश्मिका और विजय ने जैसे की सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज डाली, पूरा इंटरनेट सिर्फ उनकी फोटोज से भर गया. फैंस इसे ‘गोल्ड कपल’ कह रहे हैं. कई ने कहा कि डायमंड-कुंदन का ट्रेंड बदल गया है. ये शादी सादगी और शान का बेहतरीन मेल थी. रश्मिका और विजय ने दिखाया कि ट्रेडिशन कितनी खूबसूरती से आधुनिक हो सकता है. कुल मिलाकर हर किसी को इस कपल का शादी लुक काफी पसंद आ रहा है.