हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda का शादी के बाद खुल्लम खुल्ला रोमांस, वीडियो देख फैंस भी हुए इम्प्रेस
एंटरटेनमेंट
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शादी के बाद खुल्लम-खुल्ला रोमांस, वीडियो देख फैंस भी हुए इम्प्रेस
Ranabaali Song Endhayya Saami: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का गाना 'अंधय्या स्वामी' रिलीज हो गया है. इस गाने को हर किसी का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Ranabaali Song Endhayya Saami: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की शादी की चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि इनकी शादी की फोटोज ने भी इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है. इस बीच अब विजय और रश्मिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राणाबाली' का गाना 'अंधय्या स्वामी' रिलीज हो गया है. इस गाने में कपल का रोमांस भी देखने के मिल रहा है, जो फैंस को बेहद इम्प्रेस कर रहा है.
फिल्म 'राणाबाली' का गाना 'अंधय्या स्वामी'
टी-सीरीज तेलूगु पर आज 28 फरवरी को विजय और रश्मिका की फिल्म 'राणाबाली' का गाना 'अंधय्या स्वामी' रिलीज किया गया है. इस गाने में विजय और रश्मिका की शादी और शादी के बाद का उनका रोमांस साफ देखने को मिल रहा है. ये गाना फैंस और यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और इस पर हर कोई अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहा है.
https://www.youtube.com/watch?v=yLKKz4-M_y8
फैंस को पसंद आया गाना
फिल्म 'राणाबाली' के गाने 'अंधय्या स्वामी' की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस गाने को 165,195 व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या कमाल की जोड़ी है. दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की टाइमिंग है, रियल से रील तक. तीसरे यूजर ने कहा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
विजय और रश्मिका का रोमांस
इस तरह कमेंट्स के जरिए हर कोई वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहा है. वहीं, अगर इस गाने की बात करें तो इसके एक मिनट बीस सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका की शादी होती है, जिसके बाद वो घर आते हैं. इसके बाद वीडियो में दोनों की लव स्टोरी देखने को मिलती है कि कैसे कपल एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करता है. फिल्म 'राणाबाली' का ये गाना हर किसी को पसंद आ रहा है.
Ranabaali Song Endhayya Saami: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की शादी की चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि इनकी शादी की फोटोज ने भी इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है. इस बीच अब विजय और रश्मिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ का गाना ‘अंधय्या स्वामी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में कपल का रोमांस भी देखने के मिल रहा है, जो फैंस को बेहद इम्प्रेस कर रहा है.
फिल्म ‘राणाबाली’ का गाना ‘अंधय्या स्वामी’
टी-सीरीज तेलूगु पर आज 28 फरवरी को विजय और रश्मिका की फिल्म ‘राणाबाली’ का गाना ‘अंधय्या स्वामी’ रिलीज किया गया है. इस गाने में विजय और रश्मिका की शादी और शादी के बाद का उनका रोमांस साफ देखने को मिल रहा है. ये गाना फैंस और यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और इस पर हर कोई अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहा है.
---विज्ञापन---
फैंस को पसंद आया गाना
फिल्म ‘राणाबाली’ के गाने ‘अंधय्या स्वामी’ की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस गाने को 165,195 व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या कमाल की जोड़ी है. दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की टाइमिंग है, रियल से रील तक. तीसरे यूजर ने कहा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
विजय और रश्मिका का रोमांस
इस तरह कमेंट्स के जरिए हर कोई वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहा है. वहीं, अगर इस गाने की बात करें तो इसके एक मिनट बीस सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका की शादी होती है, जिसके बाद वो घर आते हैं. इसके बाद वीडियो में दोनों की लव स्टोरी देखने को मिलती है कि कैसे कपल एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करता है. फिल्म ‘राणाबाली’ का ये गाना हर किसी को पसंद आ रहा है.