हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/ससुराल पहुंचते ही Rashmika Mandanna का ग्रैंड वेलकम, सासू मां ने हाथ पकड़कर कराया गृह प्रवेश, जानें कब और कहां होगा रिसेप्शन
एंटरटेनमेंट
ससुराल पहुंचते ही Rashmika Mandanna का ग्रैंड वेलकम, सासू मां ने हाथ पकड़कर कराया गृह प्रवेश, जानें कब और कहां होगा रिसेप्शन
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है. शादी बाद रश्मिका पहली बार ससुराल गई तो उनका स्वागत सासु मां ने किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को उदयपुर के एक होटल में शादी रचाई है. उन्होंने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया था. रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने लाइक्स के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने विराट-अनुष्का से लेकर कैटरिना-विकी के पोस्ट को पीछे छोड़ा दिया है. हालांकि, शादी के बाद कपल उदयपुर से ससुराल के लिए रवाना भी हो गए थे.
रश्मिका-विजय शादी के बाद हैदराबाद वाले घर पर पहुंचे जहां एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम किया गया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं. बता दें कि शादी से पहले ही हैदराबाद में मौजूद विजय देवरकोंडा का घर सजा दिया गया था. रश्मिका जैसे ही अपने ससुराल पहुंची, तो उनका स्वागत में विजय देवरकोंडा की मां किया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि विजय की मां रश्मिका का हाथ पकड़ कर अंदर ले जाती है, जिसे देख एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही है.
रश्मिका मंदाना को जब उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तो देखा गया था कि उन्होंने लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट, मंगलसूत्र, चूड़ियां और सिंदूर लगाई हुई थी. इस ड्रेस में नई-नवेली दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही थी. हालांकि, विजय देवरकोंडा ने सिल्क का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था, जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे. आपको बता दें कि कपल का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाला है. इस रिसेप्शन में PM मोदी को भी आमंत्रित किया गया है. इतना ही नहीं विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त के साथ फिल्मी जगत से जुड़े लोग भी नजर आने वाले हैं.