हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rani Mukerji: अपनी हर फिल्म के हीरो को दिल दे बैठती थीं रानी मुखर्जी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रिलेशनशिप से कर ली तौबा

विज्ञापन
Rani Mukerji

Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की इंडस्ट्री और फैन्स के बीच एक साफ-सुथरी इमेज रही है। उनका नाम गोविंदा, आमिर और अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा लेकिन खबरें आईं और खत्म हो गईं और कोई कंट्रोवर्सी नहीं रही।

आमिर और गोविंदा जहां पहले से शादीशुदा थे, वहीं अभिषेक सिंगल थे। ऐसे में फैन्स इसी उम्मीद में थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और एक बार फिर बंगाली बाला बच्चन परिवार की बहू बनेगी, लेकिन अभिषेक ने ऐश्वर्या को चुना और सभी के दिल टूट गए।

सिंगल कैटगरी में आ गईं

वहीं रानी एक बार फिर सिंगल कैटगरी में आ गईं। चलिए ये तो सुनी-सुनाई बातें थीं कि किसके साथ नाम जुड़ा, किसके साथ रिश्ता रहा, अब वो बात करते हैं जो खुद रानी ने अपने बारे में एक शो के दौरान बताई। इनमें से एक ने सभी को चौंका दिया क्योंकि लोग अपने बारे में ऐसी बातें कम ही करते हैं।

विज्ञापन

वह बेहद रोमांटिक हैं- रानी

रानी ने कहा कि वह बेहद रोमांटिक हैं और उन्होंने बताया कि जिस भी हीरो के साथ उनके रोमांटिक सीन रहे हैं उनमें से ज़्यादातर से उन्हें असल में भी प्यार हो गया था, वैसे आप ऊपर बताए गए नामों पर गौर करें तो ये सभी रानी के हीरो रहे हैं।

एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप से कर ली तौबा

इस पर बात करते हुए रानी मुखर्जी ने अपने कॉलेज के दिनों का एक किस्सा भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें कॉलेज में किसी से प्यार हो गया था और उनके इस रिश्ते के बारे में घरवालों को खबर लग गई और इसके बाद जो हुआ वह सब वो याद नहीं करना चाहतीं। इसलिए इसके बाद वो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहीं। फिलहाल रानी यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं और दोनों की एक बेटी भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola