हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो हुआ वायरल

Ranbir Kapoor Sings Kabira: रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘कबीरा’ गाना गाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस को रणबीर कपूर का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा' गाना (Pic Credit- Screengrab)

Ranbir Kapoor Sings Kabira: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में एक्टर मुंबई की सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुए. इस दौरान एक्टर ने स्टेज पर सिंगर हर्षदीप कौर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘कबीरा’ गाना गाया. अब सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. रणबीर कपूर का सिंगिंग अंदाज देख फैंस खुशी से झूम उठे और उनकी ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें ताजा हो गईं. वीडियो में रणबीर कपूर माइक पकड़े हुए अपनी फिल्म के इस आइकॉनिक गाने को सुर में गा रहे हैं. रणबीर कपूर सिंगर हर्षदीप कौर के सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज

मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे में पब्लिक के लिए दुर्गा पूजा का पंडाल लगा हुआ है. इस पंडाल में लाखों लोग माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. वहीं पंडाल में एक स्टेज भी लगा है जहां हर्षदीप कौर का लाइव कॉन्सर्ट देखने को मिला. लाइव कॉन्सर्ट देखने आए लोगों को सरप्राइज तब मिला जब रणबीर कपूर हाथों में माइक पकड़े हुए स्टेज पर पहुंच गए. इसके साथ ही रणबीर कपूर ने हर्षदीप कौर के साथ अपनी ही फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘कबीरा’ गाना भी गाया. मौजूद फैंस रणबीर कपूर को गाता हुआ देख खुशी से झूम उठे.

यह भी पढ़ें: प्रभास की Spirit की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगा क्लैश?

विज्ञापन

रणबीर कपूर संग नजर आए अयान मुखर्जी

रणबीर कपूर इस दौरान रेड और गोल्डन कलर का कुर्ता और सफेद पजामा पहने नजर आए. एक्टर ने पहले मां दुर्गा का आर्शीवाद लिया और फिर स्टेज पर आकर अपने फैंस से भी मुलाकात की. इस दौरान एक्टर के अजीज दोस्त और ‘ये जवानी है दीवानी’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी साथ दिखाई दिए. हर्षदीप कौर की आवाज में ‘कबीरा’ गाना सुन फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई. वहीं सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. रणबीर कपूर के लुक की भी खूब तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, शेयर किया शादी से जुड़ा सीक्रेट

विज्ञापन

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’?

बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी रणबीर कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर जैसे सितारे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola