Entertainment News LIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, फिल्म के नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Entertainment News in Hindi LIVE: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया. इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी ‘रामायण’ के नए ट्रेलर के फैन हो गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एसएस राजामौली ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की. साथ ही डायरेक्टर ने इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की सराहना भी की. बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

‘राणाबाली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 2,292 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 2 दिनों में 16.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ ने 300 करोड़ किए पार

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 14,604 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 144.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 317.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है. 14 साल बाद अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए एक्टर ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद भी किया. वहीं 22 करोड़ रुपये के दावे पर भी सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. दरअसल हाल ही में इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और राजपाल यादव ने 2 करोड़ रुपये भी जमा करा दिए हैं जिसके बाद उन्हें अपना पासपोर्ट भी वापस मिल चुका है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने 300 करोड़ किए पार

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 14,604 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 144.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 317.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के नए ट्रेलर के फैन हुए एसएस राजामौली

रणबीर कपूर की 'रामायण' का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया. इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी 'रामायण' के नए ट्रेलर के फैन हो गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एसएस राजामौली ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की. साथ ही डायरेक्टर ने इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की सराहना भी की. बता दें रणबीर कपूर की 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ