WWE दिग्गज Triple H के लिए आई बुरी खबर, चहेते रेसलर ने AEW में डेब्यू कर मचाई सनसनी

WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना होते रहती है. हाल ही में एक फेमर रेसलर ने कंपनी को अलविदा कह दिया था. अचानक ही उन्होंने ये फैसला लिया. अब उन्होंने AEW में अपना डेब्यू कर सभी को चौंका दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
फेमस रेसलर ने AEW में रखा कदम (Photo: WWE.com)

Ilja Dragunnov: 2026 में अभी तक कई बड़े कारनामे देखने को मिले हैं. रेसलमेनिया और समरस्लैम जैसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट को सफलता मिली है. कंपनी ने बिजनेस पर ज्यादा फोकस किया है. सऊदी अरब के साथ तगड़ी डील हुई है. कुछ  रेसलर्स को WWE ने रिलीज भी किया. इनमें फेमस नाम शामिल थे. कुछ स्टार्स ने खुद ही कपंनी को अलविदा कहा. हाल ही में एक फेमस स्टार ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खुद ही WWE को छोड़ दिया था. अब उन्होंने AEW में डेब्यू कर सभी को हैरान कर दिया है. सबसे बड़ी बात है कि वो ट्रिपल एच के फेवरेट  रेसलर्स में से एक थे.

विज्ञापन

किसने छोड़ा था WWE?

किसने छोड़ा था WWE?2 / 6

अगस्त में 33 साल के इल्जा ड्रेगनोव ने WWE को छोड़ने का फैसला लिया था. इस खबर को सबसे पहले PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया था. इल्जा का कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. उन्होंने खुद कंपनी को बताया कि वो इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. ऐसा हो सकता है कि इल्जा को कम पैसे ऑफर किए गए हों. WWE ने इस साल कई रेसलर्स को अच्छा कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है. शायद इस वजह से ही इल्जा ने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AEW में किया डेब्यू

AEW में किया डेब्यू3 / 6

इल्जा ड्रेगनोव ने अब AEW के साथ अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. आप सभी जानते हैं कि WWE से रिलीज किए गए कई रेसलर्स टोनी खान की कंपनी में काम करते हैं. वहां पर उन्हें बढ़िया पैसा भी मिलता है. इल्जा बड़े स्टार हैं तो उन्हें भी मोटी रकम मिली होगी. सबसे बड़ी बात है कि AEW में बड़ा पुश दिया जा सकता है. इल्जा को WWE में कभी भी तगड़ा पुश नहीं मिला. वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते थे. (Photo: WWE.com)

इल्जा ड्रेगनोव किस इवेंट में नज़र आए?

इल्जा ड्रेगनोव किस इवेंट में नज़र आए?4 / 6

वैसे रेसलिंग वर्ल्ड में पहले से चर्चा हो रही थी कि इल्जा AEW में जाने वाले हैं. AEW का WrestleDream 2026 इवेंट हुआ. वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. वहां पर सबसे पहले रेने पैकेट ने कंपनी में एक नए रेसलर के शामिल होने की घोषणा की. कुछ ही देर बाद इल्जा का एंट्रेंस सॉन्ग बजा. वो रिंग में आए. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE में रहा था शानदार सफर

WWE में रहा था शानदार सफर 5 / 6

WWE में 2019 में इल्जा ड्रेगनोव आए थे. NXT यूके ब्रांड में उन्होंने काम किया. उन्होंने टाइटल जीता. इसके बाद वो मुख्य NXT ब्रांड में भी गए. वहां पर भी उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम की. 2024 में इल्जा की मेन रोस्टर में एंट्री हुई थी. उन्हें इंजरी के कारण करीब एक साल तक बाहर रहना पड़ा था. पिछले साल वापसी के बाद उन्होंने यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उन्होंने बतौर चैंपियन भी अच्छा काम किया. (Photo: WWE.com)

AEW में बन सकते हैं चैंपियन

AEW में बन सकते हैं चैंपियन6 / 6

इल्जा ड्रेगनोव बहुत ही काबिल रेसलर हैं. रिंग में उनका एक्शन तगड़ा रहता है. वो प्रोमो भी शानदार देते हैं. AEW में उन्हें पुश मिलना तय है. टोनी खान उन्हें बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन भी बना सकते हैं. वो अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के लिए जाने जाते हैं. टोनी खान को इस तरह के रेसलर्स खूब पसंद हैं. अब देखना होगा कि इल्जा का AEW रन आगे कैसा रहता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन