हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramayana के इंग्लिश वर्जन में रावण की आवाज बना ये Marvel एक्टर, सलमान-शाहरुख खान संग भी किया काम

Ramayana English Version: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. वहीं यश के किरदार रावण को मार्वल के एक फेमस एक्टर ने इंग्लिश में आवाज दी है. चलिए एक्टर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Ramayana English Version: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ चर्चाओं में बनी हुई है. ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट तेज हो गई है. वहीं ये फिल्म इंग्लिश में भी पूरी दुनिया में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और ये चारों तरफ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं यश के किरदार रावण को मार्वल के एक फेमस एक्टर ने इंग्लिश में आवाज दी है. सोशल मीडिया पर अब ये सितारा चर्चाओं में आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर किस सितारे ने इंग्लिश में रावण की आवाज दी है.

‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन में इस एक्टर ने दी आवाज

‘रामायण’ में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. फैंस को यश का रावण अवतार काफी बेहतरीन लग रहा है. हालांकि इंग्लिश वर्जन में रावण की आवाज यश ने नहीं दी है, बल्कि मार्वल फेम एक्टर मोहन कपूर ने दी है. मोहन कपूर की आवाज को रावण के अंदाज में सुनकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर मोहन कपूर के चर्चे हो रहे हैं और उनकी आवाज की तारीफ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘अलायंस’ विनर मिनी माथुर की पार्टी में गौहर खान-कुशाल टंडन का हुआ रीयूनियन, सालों बाद एक ही फ्रेम में आए नजर

विज्ञापन

कौन हैं मोहन कपूर?

मोहन कपूर पिछले 30 सालों से फिल्मों की दुनिया में छाए हुए हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ एक्टर हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. साल 1992 में एक्टर ने टीवी सीरियल ‘सांप सीढ़ी’ को होस्ट करने से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं 1996 में संजय दत्त की फिल्म ‘बेकाबू’ में काम कर मोहन कपूर ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया. वहीं एक्टर ‘मिशन मंगल’, ‘गली बॉय’ और वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ में भी काम कर चुके हैं. इसके साथ ही मोहन कपूर सलमान खान की ‘बॉडीगार्ड’ और शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection: DC ने ओपनिंग डे पर छापे करोड़ों, पहले दिन धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को किया मालामाल

विज्ञापन

इंटरनेशनल फिल्मों में भी किया काम

बॉलीवुड के साथ-साथ मोहन कपूर इंटरनेशनल फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. साल 2022 में आई ‘मिस मार्वल’ मिनी सीरीज में एक्टर ने काम किया है. इसके साथ ही 2023 में आई फिल्म ‘द मार्वल’ में मोहन कपूर ने कमला खान के पिता यूसुफ खान का किरदार बखूबी निभाया. साथ ही एक्टर 17 फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola