Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

जब जीवन में छाया दुख और आर्थिक संकट…, प्रेमानंद जी महाराज की सलाह सुन भावुक हुए थे राजपाल यादव

राजपाल यादव चेक बाउंस के मामले में इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है. लेकिन राजपाल यादव ने वृंदावन के लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज से खास मुलाकात थी. जेल जाने के बाद एक्टर का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 12, 2026 20:09
rajpal yadav maharaj
राजपाल यादव को प्रेमानंद जी महाराज ने दी थी सलाह

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव  इन दिनों चेक बाउंस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. गौरतलब है कि राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे न चुकाने पर उन्हे तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. हालांकि, अब राजपाल यादव को एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक मुलाकात की है. अब उनका यह पुराना वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि राजपाल यादव ने महाराज जी से अहम सलाह दी थी. अब यह वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद राजपाल को पहले से ही आने वाले संकट के बारे में पता था.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पैसे नहीं लिए…’, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

---विज्ञापन---

जेल क्यों पहुंचे राजपाल यादव

आपको बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. आज राजपाल यादव के मामले को लेकर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है और जमानत देने से साफ इंकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन चेक बाउंस के मामले में राजपाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. आपको बता दें कि 16 फरवरी को राजपाल यादव के केस की सुनवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: “समाज में नफरत फैला रहे हैं…” सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई कड़ी फटकार, जानें कब होगी रिलीज

---विज्ञापन---

संत श्री प्रेमानंद जी महाराज और राजपाल यादव का वीडियो वायरल

इसी बीच राजपाल यादव और संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि महाराज जी ने कहा, ”जीवन का तो लाभ यही है बच्चा कि हमारा मन भगवान से जुड़ा रहे. वहीं (पैसों) की समस्या, रिश्तों में समस्या, हमारी इन समस्याओं में हमको जो संभाल सके वो केवल भगवान हैं. इंसान तो ऐसा है कि आप खाते-पीते हैं अच्छे हैं तो आपसे हाथ मिलाएगा. लेकिन, आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो किनारा कर लेगा. सोचते हैं कि वो हमसे बात ना कर लें, कुछ कह न दें.”

First published on: Feb 12, 2026 08:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.