Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘कैदियों को KBC की तरह…’, 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल यादव ने सरकार से की खास अपील

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजपाल यादव 12 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आ चुके हैं. हाल ही में एक्टर ने कैदियों के बारे में बातें की हैं और एक गंभीर मुद्दा भी उठाया है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 19, 2026 07:42
Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. चेक बाउंस मामले में एक्टर को 12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. हालांकि अब एक्टर को जेल से अंतरिम जमानत मिल चुकी है. जेल से बाहर आने के बाद एक्टर का दर्द एक बार और छलका है. राजपाल यादव ने जेल में कैदियों की दुर्दशा देखकर दुख जताया है और सरकार से इन कैदियों के लिए खास अपील भी की है. एक्टर का उठाया गया ये गंभीर मुद्दा अब सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का विषय बन गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

कैदियों के बारे में की बात

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव हाल ही में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे. यहां एक्टर ने जेल के कैदियों की हालत पर बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. राजपाल यादव ने कहा कि जेल में 10-15 साल से सजा काट रहे कैदियों को केबीसी की तरह ही 3 लाइफलाइन मिलनी चाहिए. लंबे समय से सलाखों के पीछे रहकर इन कैदियों को अपनी गलती का पछतावा हो चुका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’30-40 से साल वो मेरे भाई…’, Subhash Ghai ने की Salim Khan के जल्दी ठीक होने की कामना, जानें क्या कहा?

क्या बोले राजपाल यादव?

एक्टर ने आगे कहा, ‘अक्सर हमें समझ ही नहीं आता कि असली अपराधी कौन है. कई बार हालात इंसान से गलती करवा देते हैं. समाज को कैदियों को सिर्फ ‘अपराधी’ मानकर नहीं देखना चाहिए. जेल का मकसद केवल सजा देना नहीं, बल्कि सुधार करना भी होना चाहिए. इसलिए आज के समय में जेलों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर बनाने की जरूरत है.’ इस मुद्दे को उठाने के लिए राजपाल यादव की काफी तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने पर फिल्म बनाएंगे राजपाल यादव? एक्टर ने खुद दे दिया जवाब

सरकार से की अपील

राजपाल यादव ने पीटीआई से बात करते हुए आगे कहा कि कई कैदी 10–15 साल से जेल में हैं और उनका व्यवहार भी अच्छा रहा है, इसलिए उन्हें बार-बार अदालत नहीं जाना पड़ता. क्योंकि उन्हें सजा मिल चुकी है. एक्टर ने सुझाव दिया कि ऐसे कैदियों को कम से कम 10% राहत या रिहाई देकर उनका पुनर्वास किया जाए, ताकि वे समाज में लौटकर सकारात्मक योगदान दे सकें. बता दे राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल भेजा गया था. हालांकि अब एक्टर को अंतरिम जमानत मिल चुकी है और बॉलीवुड के कई सितारे इस मुश्किल समय में एक्टर के साथ खड़े रहे.

First published on: Feb 19, 2026 07:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.