हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, राजपाल ने एक चेक बाउंस के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे हैं. जैसे- सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और मीका सिंह शामिल हैं. लेकिन इसी बीच कमाल रासिद खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया पर एक राजपाल यादव के केस को लेकर एक पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है. इस पोस्ट के बाद राजपाल यादव को लेकर बहस और तेज हो गई है.
Every Bollywood wala should help #RajpalYadav if he really doesn’t have money. But if he’s having Property of ₹50CR and he doesn’t want to pay loan purposely, then it’s his own problem. Even Vikram Bhatt is having enough money to pay back, but he decided to stay in jail.
---विज्ञापन---— KRK (@kamaalrkhan) February 12, 2026
केआरके ने किया पोस्ट
आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह केस राजपाल यादव पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी के खिलाफ हैं. इतना ही नहीं केआरके ने यह भी सवाल उठाया कि मामला जब दोनों के खिलाफ है, जो सिर्फ राजपाल यादव ही जेल में क्यों हैं. उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं. इतना ही नहीं केआरके ने यह भी दावा किया की अभिनेता राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.
The Case is against #RajpalYadav and his wife. So why his wife is not in jail? Because my friend has paid her share Rs 1.50cr! Even Rajpal has took loan from many Bollywood ppl and not returned. Rajpal was buying an apartment of my friend just few months ago. According to one of…
---विज्ञापन---— KRK (@kamaalrkhan) February 12, 2026
यह भी पढ़ें: मिस इंडिया से शादी, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में मेघनाद बन मिली पॉपुलैरिटी, लेकिन दर्दनाक हुआ अंत
राजपाल यादव के दोस्त ने चुकाए 1.50 करोड़
केआरके के मुताबिक राजपाल यादव के दोस्त ने कर्ज के 1.50 करोड़ रुपये चुकाए हैं. यही कारण है कि राजपाल यादव की पत्नी आज जेल से बाहर हैं और राजपाल जेल में हैं. इतना ही फिल्म क्रिटिक्स और अभिनेता केआरके ने यह भी आरोप लगाया है कि राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया है, जिसे वो आजतक वापस नहीं किया है. केआरके ने यह भी दावा किया है कि एक्टर राजपाल यादव एक अपार्टमेंट खरीदने का प्लान कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: O Romeo: ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर दे पाएगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? जानिए एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल
जेल में कैसे पहुंचे राजपाल यादव
क्या आप जानते हैं कि राजपाल यादव जेल में क्यों बंद है? आपको बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी एक डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह पीट गई थी. राजपाल यादव ने अपनी फिल्म के लिए जो पैसा कर्ज लिया था, उसपर ब्याज और पेनल्टी जुड़ते-जुड़ते रकम करीब 9 करोड़ रुपये हो गई. इतना ही नहीं जब उन्होंने चेक दिया था, वो चेक भी बाउंस हो गया था. इसी चेक बाउंस के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था.










