Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में इस बार कुछ ज्यादा ही दादगीरी देखने को मिल रही है। अभी शो शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से गुंडाराज शुरू हो चुका है। पहले ही एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने साबित कर दिया था कि वो कभी भी भड़क सकता है। आज भी उसका वही एटीट्यूड है जो उसे सबसे अलग दिखा रहा है। इस कंटेस्टेंट के गुस्से के आगे बाकी सभी घरवाले फीके लगते हैं। जब ये कंटेस्टेंट अपनी आवाज उठाता है तो बैकग्राउंड में दर्शकों के दिमाग में ऐसे म्यूजिक चलने लगता है जैसे किसी फिल्म का फाइट सीन चल रहा हो।
कौन है बिग बॉस 18 का गुंडा?
अगर अभी तक आप नहीं समझे यहां किसकी बात हो रही है तो बता दें ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। रजत को सोशल मीडिया पर इसी नाम से बुलाया जा रहा है। रजत घर में बल प्रदर्शन नहीं कर रहे, लेकिन उनकी आवाज ही काफी है ये बताने के लिए कि उनके आगे सभी पानी कम हैं। कभी-कभी वो सही मुद्दों के लिए लड़ते हैं तो कभी इमोशनल होकर किसी से भी भीड़ जाते हैं। मेरी मर्जी कहने पर वो कभी अविनाश से लड़ते हैं तो कभी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की अच्छाई को ड्रामा बताते हुए चीला पड़ते हैं।
घर में चल रही खूब दादागिरी
वहीं, अब अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से उनकी लड़ाई तो बीते दो दिनों से शो की हाईलाइट बनी हुई है। कल के एपिसोड में उन्होंने गुस्से में जिस तरह से जेल में बंद अविनाश को अकेला महसूस करवाने और वो एरिया ब्लॉक करने के लिए कोने-कोने से भारी सोफे उठाकर पटके हैं, वो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उनसे बड़ा कोई गुंडा ही नहीं है। इसके अलावा बात-बात पर मैं कान से खून निकाल दूंगा, ऊंगली तोड़ दूंगा, सीधा कर दूंगा जैसी धमकी देते हुए भी रजत नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कभी बेचता था फ्रूट, बच्चन परिवार का बना दामाद; 110 करोड़ की कंपनी का मालिक है ये एक्टर
धमकियों से कर रखा है माहौल गर्म
उनका ये रवैया देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बिग बॉस के घर में कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि कोई गली में दादागिरी करने वाला गुंडा आ गया हो। रजत दलाल आज भी अपना कुछ ऐसा ही रूप दिखाने वाले हैं। आज उनका झगड़ा विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से होगा। लेकिन विवियन- रजत से डरने वाले नहीं हैं, अब दोनों के झगड़े के बाद जीत किसकी होगी? वो देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines