'मैं मुस्लिम लड़के के साथ…', Chandrika Dixit ने लिया तगड़ा यू-टर्न, क्या ड्रामा किया खत्म या अब शुरू हुई नई कहानी?

Chandrika Dixit: ‘वडा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने अब फिर से यू-टर्न ले लिया है. चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो माफी मांग रही है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

Chandrika Dixit

Chandrika Dixit. image credit- social media

Chandrika Dixit: ‘वडा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित लंबे समय से चर्चा में चल रही है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चंद्रिका की बातें सुनने को मिलती रहती है. इस बीच अब चंद्रिका का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लोगों से माफी मांगती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

चंद्रिका ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल कह रही हैं कि जय श्री महाकाल दोस्तों, हाल ही में मैंने मुस्लिम धर्म के लड़के के साथ कुछ वीडियोज बनाए. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो वीडियोज मेरी हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंचाएगें. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं, लेकिन ये वीडियो मेरी हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंचा देगी, ये मुझे बिल्कुल नहीं पता था.

विज्ञापन

मैं माफी मांगती हूं- वड़ा पाव गर्ल

वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा कि जाने-अनजाने में मुझसे जो गलती हुई है, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं. मैं अपनी हिंदू संस्कृति को कभी नीचे नहीं दिखाना चाहती थी और मेरा धर्म सबसे बड़ा है, तो आज के बाद मेरी वीडियो में कभी कोई मुस्लिम लड़का नजर नहीं आएगा. ना मैं किसी मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाती नजर आऊंगी. हर हर महादेव.

मैं सनातनी हूं और रहूंगी- चंद्रिका

इस वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैं सनातनी हूं और रहूंगी. अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. कोई इसे ड्रामा बता रहा है, तो किसी का कहना है कि अब कोई नई कहानी आने वाली है. कुछ लोगों का तो ये भी कहना ही कि आप इंस्टाग्राम ही छोड़ दो. इस तरह हर कोई वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है.

विज्ञापन

व्यूज के लिए सारा ड्रामा

गौरतलब है कि लंबे समय से चंद्रिका का उनके पति के साथ विवाद चल रहा था. इस बीच वड़ा पाव गर्ल सैफी नाम के लड़के के साथ वीडियोज शेयर कर रही थीं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ये वीडियोज छाए हुए थे, लेकिन अब चंद्रिका और युगम साथ आ गए हैं. हालांकि, पूरी कहानी और इसकी पीछे की वजह कोई नहीं जानता कि ये पूरा ड्रामा क्यों किया गया, लेकिन लोग इसे सिर्फ व्यूज के लिए बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ