---विज्ञापन---

Raid 2 की कमाई में फिर आया उछाल, 150 करोड़ से चंद कदम दूर अजय देवगन की फिल्म

फिल्म 'रेड 2' की कमाई में एक बार फिर से उछाल आया है। जी हां, 18वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब फिर से इस फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत की है। जी हां, फिल्म की कमाई में गिरावट के बाद एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। फिल्म को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं और इसकी 18वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ की 18वें दिन की कमाई क्या?

Sacnilk.com की मानें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 149.00 करोड़ रुपये हो गई है। इसका मतलब साफ है कि फिल्म 150 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर है और जल्दी ही ये इसमें एंट्री भी कर लेगी।

---विज्ञापन---

एक से सात दिन की कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म की बीते 17 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

आठ से बारह दिन का कलेक्शन

वहीं, फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

13 से 17 दिन का कारोबार

साथ ही 13वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 15वें दिन इस फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 17वें दिन इस फिल्म के खाते में 4.15 करोड़ रुपये आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ananya Panday ने Forbes 30 में मारी एंट्री, Ishaan Khatter को भी मिला अचीवमेंट

First published on: May 18, 2025 10:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola