---विज्ञापन---

Raid 2 की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ हुई ढीली, 13वें दिन कमा पाई बस इतने नोट

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ लोगों को खूब पसंद आ रही है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बनाकर रखा है। इस बीच फिल्म की 13वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाकर रखी, लेकिन अब धीरे-धीरे टिकट खिड़की पर फिल्म की पकड़ ढीली हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और अब इसकी रिलीज के 13वें दिन की कमाई के आकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

13वें दिन कितना कलेक्शन?

Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सिर्फ 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वैसे तो इस फिल्म के ये अभी शुरुआती और अनुमानित आंकड़े है, लेकिन इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के संग फिल्म की टोटल कमाई 129.36 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद है कि फिल्म 150 करोड़ के आकंड़े को पार कर लेगी, लेकिन फिल्म की कमाई में आई बड़ी गिरावट को देखते हुए ये इसके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

---विज्ञापन---

फिल्म की 12 दिन की कमाई

फिल्म की बीते 12 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

8 से 12 दिन का कलेक्शन

वहीं, अगर इस फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म को मिला लोगों का प्यार

वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो लोगों ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ भी खूब मजबूत बनाकर रखी, लेकिन दूसरे ही हफ्ते टिकट खिड़की से इसकी पकड़ ढीली होती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि अजय की ये फिल्म टिकट विंडो पर फिर से अपनी पकड़ टाइट कर पाएगी या नहीं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par का ट्रेलर रिलीज, Aamir Khan ने फिर जीता लोगों का दिल

First published on: May 13, 2025 10:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola