अल्लू अर्जुन की शानदार परफॉर्मेंस और फिल्म की धमाकेदार कहानी ने दर्शकों को पूरी दुनिया में अपना दीवाना बना दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन की डिमांड को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इसे हिंदी में भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया। अब फिल्म के फैंस हिंदी, तेलुगू, तमिल, और मलयालम जैसी भाषाओं में इसे देख सकते हैं। जल्द ही कन्नड़ वर्जन भी आने वाला है जिससे और भी दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे।
Pushpa 2 Reloaded: सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद ‘पुष्पा 2’ अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो रही है। इस बार फिल्म का एक एक्सटेंडेड वर्शन पेश किया गया है, जिसमें 23 मिनट का अतिरिक्त कंटेंट जोड़ा गया है। इस फिल्म का हिट होना न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी जोरदार सफलता की कहानी बन चुका है। फिल्म के काटे हुए सीन अब ओटीटी पर भी डाल दिए गए हैं यानी फिल्म अब 3 घंटे 44 मिनट की हो चुकी है।










