Deva की 5 खूबियां जो फिल्म देखने को कर देंगी मजबूर, Kabir Singh को भी जाएंगे भूल!

Shahid Kapoor Movie Deva: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म से पहले आपको खूबियों के बारे में बताते हैं।

Shahid Kapoor Movie Deva

Shahid Kapoor Movie Deva

Shahid Kapoor Movie Deva: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साटेड हैं क्योंकि शाहिद की आखिरी फिल्म भी काफी हिट साबित हुई थी। अपनी इस अपकमिंग फिल्म में शाहिद एक्शन अवतार में एक बार फिर फैंस के सामने आ रहे हैं, हालांकि फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद शाहिद के लुक को देखकर लगता है कि ‘कबीर सिंह’ को ही पुलिस की वर्दी पहना दी गई है लेकिन सच कहें तो ऐसा नहीं है। फिल्म के ट्रेलर में धांसू डायलॉग्स हैं जो फिल्म देखने पर आपको मजबूर कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं उन डायलॉग्स के बारे में, जो शाहिद की फिल्म को कबीर सिंह से अलग बना रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म देवा के धांसू डायलॉग्स 

1 माना हमारे ही एक फंक्शन में घुसकर हमारे भाई पर गोली चलाई और उसे मार दिया। अब हमारी बारी है।

विज्ञापन

2 ये जो तेरा गुस्सा है ना…डर है तेरा।

3 आर्टिकल छपा है तुम्हारे बारे में, पुलिस या माफिया। आई एम माफिया…

विज्ञापन

4 अब हम घुसेंगे हर उस गली में, हर उस एरिया में, हर उस सिस्टम में जिसको हमने खुला छोड़ा हुआ है।

विज्ञापन

एक्शन अवतार में शाहिद की वापसी 

फिल्म में शाहिद कपूर एक बार फिर अपने कबीर सिंह वाले लुक और अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहिद का लुक हालांकि इस फिल्म में पुलिसवाले का है लेकिन उन्हें एक्शन अवतार में पसंद करने वालों के लिए ये राहत की बात है। अब तक अपने रोमांटिक अंदाज से भी वैसे तो शाहिद अपने फैंस को काफी इंप्रेस कर चुके हैं, लेकिन फिल्म कबीर सिंह के बाद उनके एक्शन और मार-धाड़ वाले अवतार को तो हर किसी ने पसंद किया था।

फिल्म की कहानी कैसी है? 

‘देवा’ के ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर की आवाज से होती है, जिसमें वो बताते हैं कि आतंकवादियों ने उनके साथी पुलिसकर्मी को मार डाला है और अब वो मुंबई पुलिस से बदला लेना चाहते हैं। इसके बाद शाहिद कपूर फुल एक्शन मोड में नजर आते हैं। ट्रेलर में एक और सीन दिखाया जाता है, जिसमें उनका बॉस उन्हें डांटता है और कहता है कि मीडिया उन्हें माफिया के तौर पर पेश कर रहा है। इस पर शाहिद कपूर गर्व से जवाब देते हैं, ‘मैं माफिया हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ