Pushpa 2 Review: ‘पुष्पा’ राज को फायर समझे क्या? फायर नहीं वाइल्ड फायर है पुष्पा। बस फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस को कुछ यही फील होने वाला है। फिल्म की कहानी में जबरदस्त एक्शन है, ड्रामा है, प्यार है, इमोशन्स हैं लेकिन सबसे बड़ी बात पुष्पा की वाइल्ड फायर है जिसका जवाब किसी भी दुश्मन के पास नहीं था। पुष्पा सिर्फ एक फिल्म नहीं लगती बल्कि ऐसा लगता है जैसे पूरा का पूरा त्योहार है। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है। लेकिन एक डिपार्टमेंट है जहां डायरेक्टर और मेकर्स थोड़ा पीछे रह गए हैं। आखिर क्या है फिल्म की कहानी, चलिए आपको बताते हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
एक से बढ़कर एक डायलॉग्स, सीट से उठाकर तालियां बजवाने वाला एक्शन, इमोशन्स की भरमार है ‘पुष्पा: 2’ की कहानी। फिल्म की शुरुआत होती है अल्लू अर्जुन के राज से। पूरा का पूरा स्टेट पुष्पा के कंट्रोल में है। स्टेट के सीएम से लेकर मंत्रियों तक हर कोई पुष्पा के इशारों पर चलता है लेकिन पुष्पा किसके इशारों पर चलता है? ये देखने वाली बात है। दरअसल फिल्म की कहानी में पुष्पा अपनी पत्नी और मां के साथ खुशहाल है, उसका बिजनेस दिन दोगुनी रात चोगुनी तरक्की कर रहा है। कैसे भंवर सिंह शेखावत की नाक के नीचे से पुष्पा लाल चंदन की लकड़ियों की सप्लाई करता है और करोड़ों नोट छापता है, फिल्म में यही कुछ दिखाया गया है।
‘पुष्पा’ का वीक प्वाइंट
हालांकि पुष्पा की कमजोरी भी है और वो है उसका परिवार। पुष्पा को बाप-खानदान का नाम नहीं मिला, बस यही उसका सबसे बड़ा वीक प्वाइंट है। वो अपने खानदान से प्यार तो करता है लेकिन ऊपर से ऐसा दिखाता है जैसे उसे फर्क नहीं पड़ता। फिल्म की कहानी शुरु होती है पुष्पा और भंवर सिंह की उसी दुश्मनी से जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था। भंवर सिंह हरियाणा से ट्रांसफर लेकर आया है, ऐसे में उसका सबसे बड़ा मकसद है पुष्पा के इस गैरकानूनी धंधे को रोकना और उसे पुलिस के हाथों रंगे हाथों पकड़ना। पूरी फिल्म में वो लाख कोशिशें करता है कि वो अपने मकसद में कामयाब हो जाए।
पूरी फिल्म में पुष्पा अपने ‘झुकूंगा नहीं’ वाले एटीट्यूड में रहता है। लेकिन अपने परिवार के हाथों वो मजबूर हो जाता है। जब-जब फिल्म में पुष्पा रोता है वो सिर्फ अपने परिवार के लिए रोता है। फिल्म में कुछ दृष्य ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी आंखों से भी आंसू आ जाएंगे। खासकर अगर बात फिल्म की एंडिंग की हो तो आप सिनेमाघरों से रोते हुए बाहर निकल सकते हैं। फिल्म की कहानी में वो सबकुछ है जो ऑडियंस को पूरे 3 घंटे 21 मिनट तक बांध कर रखेगी।
अल्लू-रश्मिका की बेहतरीन एक्टिंग
फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच की कैमिस्ट्री ने आग लगा दी है। फिल्म में सभी एक्टर्स ने जबरदस्त काम किया है लेकिन फहाद फासिल ने पूरी की पूरी महफिल ही लूट ली है। फिल्म में फहाद के काम ने ऑडियंस को कहने पर मजबूर कर दिया है कि अगर फिल्म में भंवर सिंह शेखावत के किरदार में फहाद नहीं होते तो फिल्म एकदम फीकी लगती।
फिल्म के गानों ने किया निराश
पुष्पा 1 में एक से बढ़कर एक गाने थे- ओ अंटावा, सामी, ए बिड्डा ये मेरा अड्डा। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट में भी दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म के गानों में उतना ही मजा आएगा लेकिन अफसोस फिल्म के डांस मूव्स ने तो एक बार फिर दिल जीता है लेकिन गाने कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। फिल्म के गाने पहले पार्ट के आगे काफी फीके लगते हैं। फिल्म में एक्ट्रेस श्रीलीला का आइटम नंबर भी डाला गया है लेकिन ‘किसिक’ समांथा के सॉन्ग के आगे चीनी कम ही है। हालांकि अगर बस गानों को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर फिल्म एक ब्लॉकबस्टर है। डायरेक्टर ने एकदम पैसा वसूल फिल्म बनाई है।
फिल्म को 5 में से 4 स्टार
यह भी पढ़ें: Allu Arjun के खिलाफ केस से लेकर डायरेक्टर से कथित झगड़ा, Pushpa 2 को लेकर हुए ये 5 विवाद!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines