---विज्ञापन---

Pushpa 2 के रिलीज होते ही Allu Arjun को बड़ा झटका, एक्टर और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज

Pushpa 2, Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होते ही एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Pushpa 2, Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ आज यानी 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही अल्लू अर्जुन का बड़ा झटका लगा है। जी हां, अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

4 दिसंबर को था फिल्म का प्रीमियर

दरअसल, आज अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ओपनिंग डे था। फिल्म की रिलीज से पहले 4 दिसंबर को इसका प्रीमियर रखा गया था और इस दौरान अल्लू भी अपने बिना किसी जानकारी के अपने फैंस से मिलने के लिए वहां पहुंचे। जैसे ही लोगों ने थिएटर में अल्लू अर्जुन को देखा, तो सब पागल हो गए और लोगों की भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गई।

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज

इस दौरान एक महिला की जान चली गई और 9 साल का एक बच्चा बेहोश हो गया। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संध्या थिएटर और अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी ठहराया गया है।

क्या था पूरा मामला?

वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो मामला ये है कि हाल ही में फिल्म के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन बिना किसी जानकारी के पहुंचे थे। जैसे ही अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे, वैसे ही भीड़ उन्हें देखकर बेकाबू हो गई। अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए लोग पागल से हो गए और वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए और इस दौरान अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई। साथ ही महिला के एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन ने क्या कहा? 

इतना ही नहीं बल्कि इस मसले पर अल्लू अर्जुन पर भी बात की गई। इस मामले पर बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं अपने फैंस से बेहद प्यार करता हूं। अल्लू अर्जुन ने ये कहकर अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म की बात करें तो फैंस इस फिल्म का पूरा मजा ले रहे हैं।

कैसी है ‘पुष्पा 2’?

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म सभी को खूब पसंद आ रही है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर 2024 में इन सेलेब्स ने किया डेब्यू, स्टारकिड से लेकर बड़े-बड़े चेहरों का कैसा रहा हाल?

First published on: Dec 05, 2024 08:23 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola