Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो, फैंस ने पहली बार सुनी मालती की आवाज

Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडे़ट करती रहती है। साथ ही अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी के साथ भी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आता है। इस […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 9, 2023 12:14
Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary
Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary

Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडे़ट करती रहती है।

साथ ही अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी के साथ भी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आता है। इस बीच अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी की आवाज सुनाई दे रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है और फैंस इसको खूब पसंद भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार शेयर किया वीडियो

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती स्ट्रोलर में पार्क में घूम रही है। साथ ही वीडियो में उसके हंसने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जो बेहद क्यूट लग रहा है। हालांकि इस वीडियो में मालती का चेहरा छिपा हुआ है लेकिन उसके पैर दिखाई दे रहे हैं। मालती का ये वीडियो बेहद क्यूट है और फैंस इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Bollywood Star:  सक्सेस पाने के लिए ये सितारे कर चुके हैं नाम की स्पेलिंग चेंज, देखें लिस्ट

एक्ट्रेस ने लिखा से कैप्शन

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा न्यू जर्सी में बेटी मालती मैरी के साथ बिता रही हैं और वहीं ये उन्होंने इसकी झलकियां साझा की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मे कैप्शन में लिखा है कि- ‘हम सेंट्रल पार्क में वॉक करना पसंद करते हैं।’ प्रियंका द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में मालती के साथ-साथ एक्ट्रेस के हंसने की भी आवाज सुनाई दे रही हैं।

Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary

Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary

ये भी पढ़ेंः Amyra Dastur Birthday: आज है अमायरा दस्तूर का जन्मदिन, सिर्फ 16 साल की उम्र से की करियर की शुरुआत

फैंस को बहुत पसंद आ रहा ये वीडियो

बता दें कि प्रियंका ने पहली बार ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती की आवाज सुनाई दे रही हैं। फैंस ने भी पहली बार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की आवाज सुनी है। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और सभी इसको लाइक और इसपर कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: May 08, 2023 12:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.