---विज्ञापन---

Priyanka Chopra के भाई की शादी में नहीं आईं Parineeti Chopra, दोनों बहनों में इस वजह से पड़ी दरार!

Parineeti Chopra Missing From Priyanka Chopra Brother Marriage: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में परिणीति चोपड़ा शामिल नहीं हुई जिसके बाद फैंस लगातार उनके बारे में सवाल कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Parineeti Chopra Missing From Priyanka Chopra Brother Marriage: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हाल ही में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। इस खास मौके की एक अनदेखी झलक परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखने को मिली है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी इस नए जोड़े को अब अपनी तरफ से बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट किया है।

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

---खबर नीचे जारी है---

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा इस समय मुंबई में मौजूद हैं। भाई की शादी की रस्मों में शामिल होने के कारण देसी गर्ल ने अपने बाकी सारे कामों को स्थगित कर दिया। पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा भारत में मराठी फिल्म “पाणी” के ट्रेलर लॉन्च के लिए आई हैं, लेकिन अब सामने आई तस्वीरों और वीडियो से ये साफ हो गया है कि वो शादी के समारोहों में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धार्थ और नीलम की शादी की रस्मों का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नीलम और सिद्धार्थ की अंगूठी बदलते हुए, प्रियंका के पैर छूते हुए और शादी के बाकी समारोहों की कुछ झलकियां शामिल हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने अब सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन तस्वीरों पर अब फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से शादी के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शादी के रिसेप्शन में प्रियंका ने पहनी पिंक साड़ी

वीडियो में सिद्धार्थ और नीलम का शादी के दौरान परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को कैद किया गया है। इसके साथ ही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां, मधु चोपड़ा और बाकी परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस खास मौके को और भी खास बना रहे हैं।

इसके अलावा कीरण कोएलो द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट में शादी की रिसेप्शन की तस्वीर भी नजर आ रही हैं। इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने पिंक साड़ी पहनी थी, जो उन्हें बेहद खूबसूरत बना रही थी और उनका पर्ल नेकलेस उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiran Coelho (@dr.kirancoelho)

---खबर नीचे जारी है---

शादी से गायब रहीं परिणीति चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद अब कुछ लोग परिणीति चोपड़ा के शादी में ना शामिल होने का कारण भी पूछ रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ की शादी में परिणीति के माता पिता तो शामिल हुए लेकिन वो खुद यहां नजर नहीं आईं। फैंस अब पीसी के इस पोस्ट पर कमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि परिणीति यहां भी शामिल नहीं हैं। इससे पहले अप्रैल में हुई रोका सेरेमनी में भी प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परी नजर नहीं आई थीं।

---खबर नीचे जारी है---

इस वजह से शादी में नहीं आईं परिणीति चोपड़ा?

गौरतलब है जब परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा से शादी की तो प्रियंका चोपड़ा भी अपने काम के चलते उस शादी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा समारोह का हिस्सा बनी थीं। तो क्या परिणीति चोपड़ा के प्रियंका के भाई की शादी में ना पहुंचने की वजह यही है कि वो अपनी दीदी से नाराज हैं?

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by @parineetichopra

यह भी पढ़ें: बड़बोली Kangana Ranaut को अब BJP से पड़ी फटकार, वो 5 विवादित बयान जिन्होंने कराई एक्ट्रेस की किरकिरी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 26, 2024 08:31 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola