Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, मांगा करिश्मा-संजय के डिवोर्स से जुड़ा कागज

दिवंगत संजय कपूर की प्रॉपर्टी सेटलमेंट से जुड़ा मामला अभी तक थमा नहीं है. उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है, जिसमें करिश्मा-संजय के तलाक से जुड़े कागजात मांगे हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Jan 16, 2026 15:17
Sunjay Kapur will controversy,
करिश्मा कपूर संजय कपूर तलाक के कागजात,

Sunjay Kapur Will Controversy: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के स्वर्ग सिधारने के बाद पीछे उनकी प्रॉपर्टी जुड़ा मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने उनकी पहली पत्नी करिश्मा कपूर और संजय के तलाक से जुड़े सभी कागज मांगे हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी तखर के तलाक की अर्जी को मिली मंजूरी, 2 साल के अंदर टूटा शादी का बंधन

---विज्ञापन---

प्रिया सचदेवा ने क्या क्या मांगा?

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा करिश्मा और संजय के बीच हुए डिवोर्स के दौरान हुए सभी समझौतों के प्रमाणित प्रतियां चाहती हैं. उन प्रतियों में जैसे एलिमनी के कागज, बच्चों की कस्टडी के कागज आदि जानकारियां शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें: 2 बच्चों के पिता और 42 साल के तलाकशुदा एक्टर की दुल्हनिया बनेंगी मृणाल ठाकुर? शादी की डिटेल आई सामने

---विज्ञापन---

सुनवाई में होगा निर्णय

इस मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की 16 जनवरी, 2026 को जस्टिस एएस चंदूरकर की चेंबर बेंच सुनवाई करेगी. प्रिया सचदेवा द्वारा दाखिल की गई याचिका में सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खास तौर पर सेटलमेंट यानी समझौते की प्रमाणित प्रतियां दी जाने की मांग की है.

संपत्ति को लेकर छिड़ा विवाद

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन 2025 में हो गया था. तभी से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. करिश्मा के दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता की वसीयत पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: The 50: फराह खान का रियलिटी शो ‘द 50’ कब और कहां देगा दस्तक? जानें कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

First published on: Jan 16, 2026 03:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.