---विज्ञापन---

‘बाप के आगे कोई बोल सकता है क्या’, पापा बनते ही Prince Narula का आया पहला रिएक्शन

Prince Narula First Reaction After Becoming Father: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में माता-पिता बन गए। इसके बाद प्रिंस का क्या रहा रिएक्शन, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Prince Narula First Reaction After Becoming Father: टीवी की दुनिया के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के फैंस के लिए इस बार का करवा चौथ बड़ी खुशखबरी लेकर आया। ये जोड़ी अब प्यारी सी बेबी गर्ल के माता-पिता बन गई है। प्रिंस नरूला की जिंदगी में ये खुशी शादी के 6 साल बाद जाकर आई है। लेकिन क्या आपको पता है जिस समय प्रिंस नरूला पिता बने तब वो अपने आने वाले रिएलिटी शो ‘रोडीज’ के एक इवेंट में मौजूद थे। उन्हें जैसे ही उनके पापा बनने की खबर मिली तो वो अपनी खुशी कंट्रोल ही नहीं कर पाए और पूरी ऑडियंस के सामने प्रिंस ने बड़ा ऐलान कर दिया। चलिए आपको बताते हैं प्रिंस ने पापा बनते ही पहला रिएक्शन क्या दिया।

प्रिंस नरूला ने दिया पहला रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर प्रिंस-युविका के माता-पिता बनने की खबर आग की तरह फैल गई। इसी बीच उन्होंने प्रिंस नरूला ने रोडीज के इवेंट में इस खुशखबरी का ऐलान किया। प्रिंस ने पूरी ऑडियंस के सामने माइक में कहा- मैं बाप बन गया हूं। अब हक से ये कह सकता हूं कि बाप के आगे कोई बोल सकता है क्या।’ प्रिंस की ये बात सुनकर उनके साथ मौजूद उनके रोडीज के दूसरे गैंग लीडर्स भी काफी खुश हो गए। साथ ही ऑडियंस में भी एक अलग ही जोश भर गया। प्रिंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रिंस को एल्विश यादव, नेहा धूपिया, रणविजय सिंह ने भी बधाई दी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @insta.news357

प्रिंस-युविका शादी के 6 साल बाद बने माता-पिता

युविका चौधरी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। ये खुशखबरी शनिवार दोपहर को आई, जिसे प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने भी कन्फर्म किया । इस खुशखबरी ने कपल और उनके परिवार में जश्न का माहौल बना दिया है। हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस अब उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब प्रिंस और युविका अपनी नन्ही राजकुमारी की पहली तस्वीर शेयर करेंगे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

‘बिग बॉस 9’ में शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी 

आपको बता दें प्रिंस और युविका की लव स्टोरी की शुरुआत भी काफी दिलचस्प रही। दोनों पहली बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में मिले थे। शो के दौरान प्रिंस ने एक खास अंदाज में युविका को प्रपोज किया था, जिसमें उन्होंने हार्ट शेप की रोटी बनाकर अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए।

---विज्ञापन---

हाल ही में युविका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो IVF के जरिए प्रेग्नेंट हुई हैं। ये खबर सुनकर फैंस ने खुशी जताई थी और उनके माता-पिता बनने की इच्छा का सपोर्ट किया था। अब जब युविका मां बन गई हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। कपल इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश है और अपने नए जीवन की शुरुआत का जश्न मना रहा है।

यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 21, 2024 06:34 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola