रवीना-परिणीति के बाद Malamaal Weekly 2 में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री, एक तो बिग बॉस में भी आ चुकी नजर
अमित जोशी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली 2' अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. अब इस मूवी में दो नई एक्ट्रेस ईशा देओल और सोनिया बंसल की एंट्री की गई है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 2, 2026 18:10
Share :
Malamaal Weekly 2 में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री ( Instagram imeshadeol /soniyaofficial123)
---विज्ञापन---
साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म मालामाल वीकली का सीक्वल इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. वहीं इस मूवी की स्टार कास्ट भी काफी शानदार देखने को मिल रही है. वहीं अब खबर आ रही है कि इस मूवी में दो नई एक्ट्रेस की भी एंट्री कर दी गई, जिसके बाद दर्शक मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि ‘मालामाल वीकली 2’ मूवी के लिए मेकर्स ने अब ईशा देओल को अप्रोच किया था, लेकिन अब एक्ट्रेस की मूवी में एंट्री कंफर्म हो गई है. इतना ही नहीं इशा के साथ मेकर्स ने ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल को भी मूवी के लिए अप्रोच किया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अमित जोशी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा देओल की एंट्री हो गई है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने कमबैक के लिए एक अच्छी मूवी की तलाश में थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस की तलाश खत्म हो गई है और वो फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ का हिस्सा बन गई है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस इस मूवी में अपने किरदार से भी काफी खुश नजर आ रही है.
आपको बता दें कि फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा देओल के अलावा ‘बिग बॉस 17’ एक्ट्रेस सोनिया बंसल भी नजर आने वाले हैं. उन्होंने बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में काफी धमाल मचाया था. दर्शकों को उनके मुद्दे काफी पसंद आए थे. वहीं अब एक्ट्रेस ने ‘मालामाल वीकली 2’ में एक दिलचस्प रोल निभाते हुए नजर आने वाली है. इस खबर के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को डायरेक्टर अमित जोशी ने साल 2024 में साइन किया था. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार इस मूवी में रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन, परेश रावल, राजपाल यादव, एल्विस यादव, सोनिया बंसल और ईशा देओल नजर आने वाले हैं. इस मूवी की शूटिंग साल नवंबर 2026 में शुरू होने वाली है. हालांकि, यह मूवी बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दे कि साल 2006 में रिलीज हुई मलामाल विकली दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. वहीं अब फैंस उम्मीद कर रहे है कि यह मूवी अपनी सीक्वल की तरह ही जबरदस्त कॉमेडी से भरी हुई होगी.